Spit AC vs Window AC : कौन करती है बिजली की सबसे ज्यादा खपत और किसकी है बेहतरीन कुलिंग

Spit AC vs Window AC : अगर आप मई-जून की बढ़ती इस तपती गर्मी से परेशान हैं तो आप इससे छुटकारा पाने के लिए एक शानदार AC लगवा सकते हैं। कुलिंग बेनीफिट के लिए आप  Spit AC या Window AC लगवा सकते हैं।

Spit AC vs Window AC
Spit AC vs Window AC

 

तपती गर्मी आ चुका है और अगर आप कोई लेटेस्ट शानदार AC खरीदना चाहते हैं तो आप Amazon और Flipkart पर चल रही बम्पर सेल का फायदा उठा सकते हैं। इस सेल में आपको बजट फ़्रेंडली AC  मिलेंगे। आप Spit AC या Window AC लगवा सकते है और आप अगर इन दोनों ही AC में कनफ्यूज है तो आपके लिए नीचे Spit AC और Window AC की डिटेल्स दी गई हैं जोनको आप दोनों में तुलना कर के खरीद सकते हैं। आइए Spit AC vs Window AC के बारे में जानते हैं :

Spit AC vs Window AC की डिजाइन कैसी हैं ?

इन दोनों ही एयर कन्डीशनर के डिजाइन में सबसे बड़ा फर्क देखने को मिल रहा। Spit AC में एक इंडोर यूनिट और एक आउटडोर यूनिट मिलता है। मेन बात Spit AC को फिट करने के लिए विंडो की जरूरत नहीं होती है। इसे दीवार पर आसानी से लगाया जा सकता है। इसमें कंप्रेसर भी आउटडोर यूनिट में ही लगा हुआ है।

Window AC एक सिंगल यूनिट एयर कंडीशनर है, जो विंडो में फिट हो सकता है। Window AC के सभी वेंट और कंट्रोल वाला पार्ट रूम के अंदर के साइड होता है और सारे मैकेनिज़्म पीछे की तरफ होते हैं।

Spit AC vs Window AC में किसमे है बेहतरीन कुलिंग

बात करें कुलिंग की तो कुलिंग के मामलों में Spit AC ज्यादा बेहतर रहेगी। बड़े रूम के लिए ये ज्यादा बेस्ट रहेगी। अगर छोटा रूम है तो Window AC का ऑप्शन बेस्ट रहेगा। एक जरूरी बात Window AC रूम को एक बार ठंड करने के बाद कुछ समय के लिए कंप्रेसर को बंद कर देता है। वहीं Spit AC कंप्रेसर ऑफ करने के बजाय उसे धीमा कर देता है, जिससे रूम की कुलिंग बेहतर बनी रहती है।

Spit AC vs Window AC में कौन सबसे ज्यादा बिजली की खपत करती है

अगर आप भी AC खरीदने से पहले बिजली बिल भरने के बारे में सोचते हैं तो आपको इतना सोचने की जरूरत नहीं है। AC खरीदने से पहले आप ये जरूर जान लें की किस तरह की AC में कम बिजली की खपत होती है। ये AC  की स्टार रेटिंग पर निर्भर करता है। जितनी ज्यादा रेटिंग होगी उतना ही AC कम बिजली खपत करेगा। ऐसा भी माना जाता है की Window AC की तुलना में Spit AC कम बिजली खपत करती हैं। साथ ही यह कुलिंग भी बेहतर करती है।

Spit AC vs Window AC किसकी है मेन्टेन कॉस्ट कम

Window AC सिर्फ एक ही यूनिट में होता इसीलिए इसकी मेंटेन्स भी Spit AC की तुलना में थोड़ी सस्ती पड़ती है, लेकिन आपको सर्विस कोस्ट में ज्यादा अंतर नहीं मिलेगी। Spit AC में दो यूनिट होने की वजह से इसकी सर्विस में थोड़ा ज्यादा मेहनत लगता है।

Leave a Comment