Motorola Razr 60 Ultra : स्मार्टफोन मार्केट में धमाल मचाने आ रहा दुनिया का सबसे शक्तिशाली फोन Motorola Razr 60 Ultra. ग्राहक इसे motorola.com, Amazon.in और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

Motorola Razr 60 Ultra

Motorola कंपनी भारत में काफी फेमस है, इसने अपने फ़्लैगशिप फोन Motorola Razr 60 Ultra को लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। कंपनी के तरफ से ये “दुनिया का सबसे पावरफुल फोन होगा” जो 13 मई को लॉन्च होगा। इसे motorola.com, Amazon.in और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। आपको बात दें पिछले महीने Motorola Razr 60 Ultra को ग्लोबली लॉन्च किया गया था और अब यह भारत में भी एंट्री करेगी। इस फोन में Snapdragon 8 Gen Elite चिपसेट मिला है।

AI और युनीक डिजाइन के साथ आएगा

इस दमदार फोन में Moto AI 2.0 फीचर्स मिले हैं, इससे यूजर सिर्फ वॉयस कमांड से फोन को कंट्रोल कर सकते हैं। इस फोन का टाइटेनियम हिन्ज अब और भी मजबूत हो गया और इसके स्क्रीन में क्रिज मतलब सिलवटें कम दिख रही हैं।

 Motorola Razr 60 Ultra की स्पेसिफिकेशन

Motorola Razr 60 Ultra स्मार्टफोन में दो डिस्प्ले मिलता है जिसमें अंदर की तरफ 7-इंच का FlexView pOLED LTPO पैनल है और बाहरी स्क्रीन 4-इंच की QuickView pOLED LTPO डिस्प्ले मिलते हैं। इस फोन में Snapdragon 8 Gen Elite चिपसेट मिलता है।

Motorola Razr 60 Ultra

अगर कैमरा की बात करें तो यह दुनिया का पहला फ्लिप फोन है, जिसमे ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50MP का फ्रन्ट कैमरा मिलता है। इस डिवाइस में AI फीचर्स से लैस Moto AI 2.0 मिला है, जिससे वॉयस और विजुअल इंटरैक्शन आसान बनती है।

वहीं, ये डिवाइस Android 15 पर वर्क करता है और इसमें IPX8 वॉटर रेसिस्टेंस और Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिलता हैं। ऑडिओ के लिए इसमें Dolby Atmos सपोर्ट, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और USB Type-C ऑडिओ मिलता है। Motorola Razr 60 Ultra स्मार्टफोन में 4700 mAh की बैटरी मिलती है, जो 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।