Top 5 Best Selling Smart TV : पिछले साल यानी 2024 में भारत के स्मार्ट TV मार्केट में 5 कम्पनियां सबसे टॉप पर रही हैं। इन ब्रांड की TV ने कुल 8.6% की सालाना वृद्धि दर्ज की हैं। आइए जानते हैं कौन-सी कंपनी बनी नंबर 1 ? जाने पूरी डिटेल्स :
साल 2024 में भारत के स्मार्ट TV मार्केट में 8.6% की सालाना वृद्धि दर्ज की हैं। इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पूरे साल में कुल 1.21 करोड़ स्मार्ट TV यूनिट्स की शिपमेंट बनी है। इस वृद्धि के अनुसार, इस साल यानी 2025 की शुरुआत में 7% की गिरावट के साथ वृद्धि में कमी रही है। आइए जानते हैं साल 2024 में यानी पिछले साल कौन-सी कंपनी का TV बना बेस्ट सेलिंग Smart TV. आइए जानते हैं :
Samsung बनी नई किंग
स्मार्ट TV मार्केट की नई किंग Samsung कंपनी बनी है।
1- IDC यानी इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन के आंकड़ों के मुताबिक, Samsung कंपनी ने पिछले साल 2024 में 35.9% को YoY की वृद्धि के साथ 16.1% मार्केट शेयर पाकर टॉप पोजीशन अपने नाम की है।
2- इस ब्रांड के बाद LG कंपनी का नंबर आता है, साल 2024 में 42.2% की वार्षिक ग्रोथ को दर्ज करते हुए 15.1% तक मार्केट शेयर पर कब्जा किया है, जिसने 2023 में 11.5% की ग्रोथ की थी।
3- वित्त वर्ष 2023 में Xiaomi मार्केट लीडर रह चुका है लेकिन इस बार ये तीसरे पायदान पर आ गई है। Xiaomi का मार्केट में शेयर 14.2% से घटकर 11.7% रह गई, साथ ही YoY की वृद्धि में 10.1 % की कमी दर्ज की गई है।
4- TCL कंपनी चौथे स्थान पर रही है, इसने 8.4% मार्केट शेयर हासिल किया है। साल 2023 में 7.5% और 21.1% की वृद्धि दर्ज हुई है।
5- वहीं Sony कंपनी 5वें नंबर पर रही है, इस ब्रांड का मार्केट शेयर 8.2% रही और वृद्धि 26.9% तक पहुँच गई। इसके अलावा दूसरे ब्रांड का कुल मार्केट शेयर 40.5% रही, वहीं 2023 में 46.9% थी, इस सेगमेंट में 6.3% की कमी देखि गई है।
इस TV की बढ़ी डिमांड
रिपोर्ट से पता चलता है की 55 इंच और उससे बड़ी TV सेगमेंट में 43% की बड़ी उछाल देखने को मिली है। इसके अलावा, ऑफलाइन शिपमेंट में 20% की वृद्धि हुई है, जबकि ऑनलाइन शॉपिंग का पार्ट 8% की कमी के साथ टोटल मार्केट का 34% बना है। संभावना है की IDC वर्ष के लास्ट तक मार्केट में फिर से उछाल आ सकती है। Samsung, Xiaomi जैसे बड़े कंपनी ने नए QLED, QLED तथा Frame मॉडल के साथ अपने पोर्टफोलियो को मजबूत किया है।