सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। आज यानी 15 मई को सोने के भाव में ज़बरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार, गुरुवार को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹91484 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है।
वहीं, चांदी का भाव ₹94103 प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहा। आज सोने के भाव में आई इस गिरावट को देखकर लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। तो, अगर आप भी सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार अवसर हो सकता है। आइये जानते हैं आज सोने का ताज़ा भाव क्या है।
आज क्या है सोने का ताज़ा भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 995 शुद्धता वाला सोना ₹91118 प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 916 (22 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव ₹83799 प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा, 750 (18 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव ₹68613 प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 585 (14 कैरेट) शुद्धता वाला सोना ₹53518 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। जबकि, 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव ₹94103 प्रति किलोग्राम है। यह कीमतें आज दोपहर तक के अपडेट के अनुसार हैं।
कृपया ध्यान दें कि यहां उल्लिखित सभी सोने और चांदी की दरों में शुल्क और GST शामिल नहीं हैं। IBJA द्वारा जारी दरें पूरे देश में एक समान होती हैं। यदि आप गहने बनवाते हैं तो मेकिंग चार्ज पर GST अलग से देना होगा।
जानिये आपके शहर में आज सोने का क्या रेट है
आइये अब जानते हैं देश के कुछ प्रमुख शहरों में आज 22 और 24 कैरेट सोने का भाव:
शहर 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 88710 96760
चेन्नई 88560 96610
मुंबई 88560 96610
कोलकाता 88560 96610
जयपुर 88710 96760
आपको बता दें कि बुलियन मार्केट की दरें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी की जाती हैं, जिसमें GST शामिल नहीं होता है। आपके शहर की कीमत में ₹1000 से ₹2000 तक का अंतर हो सकता है। IBJA दिन में दो बार दरें जारी करता है, एक बार दोपहर में और दूसरी बार शाम लगभग 5 बजे। इसलिए, खरीदारी करने से पहले अपने शहर का ताज़ा भाव ज़रूर पता कर लें।