अगर आप भी एक स्टाइलिश और शानदार क्रूजर बाइक लेना चाहते हैं, तो Java 42 2.1 आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। यह बाइक न केवल अपने रेट्रो-मॉडर्न डिज़ाइन के लिए मशहूर है, बल्कि इसकी परफॉरमेंस और फीचर्स भी इसे मिड-रेंज सेगमेंट में बेहद शानदार बनाती हैं। तो चलिए इस शानदार बाइक के बारे में पूरी डिटेल्स को अच्छे से जानते हैं।

Java 42 2.1 की कीमत (भारत में कीमत)

अगर कीमत की बात करें तो Java 42 2.1 भारत में ₹ 1.74 लाख से ₹ ​​2.00 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच अवेलबल है। इस बाइक की कीमत शहर और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। वैरिएंट की बात की जाए तो इसके अलग-अलग वेरिएंट की कीमतें दी गई हैं:

  • 1 चैनल  स्पोक वेगा व्हाइट: ₹ 1,74,895
  • 1 चैनल स्पोक वोएजर रेड: ₹ 1,76,895
  • 2 चैनल स्पोक वेगा व्हाइट: ₹ 1,84,895
  • 2 चैनल अलॉय सिरियस व्हाइट: ₹ 1,91,458
  • 2 चैनल अलॉय ओरियन रेड: ₹ 2,00,097

नोट: ऑन-रोड कीमत में आरटीओ और इन्सुरेंस शामिल है, जो शहर के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।

Java 42 2.1 वेरिएंट

वेरिएंट के बारे में बात की जाए तो Java 42 2.1 9 अलग-अलग वेरिएंट में उपलब्ध है, और हर एक की अपनी खासियत है। यह बाइक आपको 13 रंग ऑप्शन (वेगा व्हाइट, वॉयेजर रेड, एस्टेरॉयड ग्रे, ओडिसी ब्लैक, नेबुला ब्लू, सेलेस्टियल कॉपर मैट, ओरियन रेड मैट, सिरियस व्हाइट मैट, ऑल स्टार ब्लैक मैट, कॉस्मिक रॉक डीटी, सेलेस्टियल कॉपर मैट डीटी, स्टारशिप ब्लू डीटी, इनफिनिटी ब्लैक मैट डीटी) में मिलेगी।

मेन फीचर्स

इंजन: 294.72cc BS6 इंजन (26.94 BHP, 26.84 Nm टॉर्क)
माइलेज: 32 kmpl (औसत)
ब्रेकिंग: डुअल चैनल ABS (हाई-एंड वेरिएंट में)
पहिए: स्पोक और अलॉय व्हील (वेरिएंट के आधार पर)
फ्यूल टैंक: 13.2 लीटर
सीट की ऊंचाई: 788mm (छोटी हाइट वाले लोगों के लिए आरामदायक

Jawa 42 2.1 माइलेज और परफॉरमेंस

अब माइलेज की बात करें तो Jawa 42 2.1 का औसत माइलेज 32 kmpl है, जो इसे शहर और हाईवे दोनों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बना देता है। इस बाइक का 294.72cc इंजन अच्छी पावर और रिफाइंड परफॉरमेंस देता है, जो इसे लंबी राइड पर भी शानदार बनाता है।