Royal Enfield Classic 350: भारत की सबसे लोकप्रिय क्रूजर बाइक

अगर आप भारत की सबसे आइकॉनिक मोटरसाइकिलों में से एक के बारे में जानना चाहते हैं, तो रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 से बेहतर और कोई विकल्प नहीं है। यह बाइक न सिर्फ अपने रेट्रो-क्लासिक डिज़ाइन के लिए जनि जाती है, बल्कि इसकी लाजवाब परफॉर्मेंस और मजबूत बिल्ड क्वालिटी भी इसे बाइक प्रेमियों की पहली पसंद बनाती है।

क्लासिक 350 के वेरिएंट्स और उनकी कीमत

अगर हम बात करे वैरिएंट्स की तो रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 भारत में कुल 7 वेरिएंट्स में उपलब्ध है। अब हम बट करते है कीमत की तो इनमें क्लासिक 350 Redditch की कीमत ₹1,95,300 से शुरू होती है, जबकि क्लासिक 350 Halcyon ₹1,98,175 में मिलती है। हेरिटेज वेरिएंट ₹2,01,794 से शुरू होता है और हेरिटेज प्रीमियम ₹2,06,350 में उपलब्ध है।

अगर आप थोड़ा ज्यादा फीचर्स चाहते हैं तो सिग्नल्स वेरिएंट ₹2,18,483 में मिलेगा। डार्क एडिशन ₹2,27,590 और क्रोम वेरिएंट ₹2,32,645 की कीमत पर उपलब्ध है। हर वेरिएंट में ब्रेकिंग सिस्टम, व्हील टाइप और कलर ऑप्शन्स अलग-अलग हैं, जिससे खरीदार अपनी पसंद के हिसाब से बाइक चुन सकते हैं।

क्लासिक 350 की मुख्य फीचर

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 349cc का पावरफुल इंजन पेश करती है जो 20.2 bhp पावर और 27 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक 34 किमी/लीटर का इंप्रेसिव माइलेज देती है, जो इसे दैनिक कम्यूट के लिए आदर्श बनाता है। 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ यह बाइक स्मूथ राइडिंग एक्सपीरियंस प्रदान करती है। 13 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ यह लंबी दूरी की यात्रा के लिए परफेक्ट है।

ब्रेक्स और व्हील्स

अब हम बात करते है ब्रेक की तो क्लासिक 350 के सभी वेरिएंट्स में फ्रंट डिस्क ब्रेक मौजूद हैं, जो 300mm के बड़े डिस्क साइज के साथ आते हैं। बेस वेरिएंट्स में सिंगल चैनल ABS सिस्टम दिया गया है, हलांकि हेरिटेज और सिग्नल्स जैसे प्रीमियम वेरिएंट्स में सेफ्टी के लिए ड्यूल चैनल ABS मिलता है। रियर ब्रेक के मामले में बेस वेरिएंट्स में ड्रम ब्रेक हैं, जबकि प्रीमियम वेरिएंट्स में रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

क्लासिक 350 के कलर्स

अब हम बात करते है रंगो की तो रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 कई आकर्षक रंग विकल्पों में उपलब्ध है जो इसे और भी खास बनाते हैं। मद्रास रेड और जोधपुर ब्लू जैसे क्लासिक कलर्स के अलावा आप मेडलियन ब्रॉन्ज और कमांडो सैंड जैसे यूनिक कलर्स भी चुन सकते हैं। स्टील्थ ब्लैक और गन ग्रे जैसे सॉलिड कलर्स उन राइडर्स के लिए हैं जो मिनिमलिस्ट लुक को पसंद करते हैं। एमराल्ड ग्रीन और रेडिच रेड जैसे विब्रेंट कलर्स बाइक को सड़क पर स्टैंड आउट करने में मदद करते हैं।

क्लासिक 350 का माइलेज

फ्यूल एफिशिएंसी के मामले में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 अपने सेगमेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन करती है। बाइक के मालिकों के अनुसार यह 34 किमी/लीटर का औसत माइलेज देती है। यह आंकड़ा शहरी परिस्थितियों में थोड़ा कम हो सकता है, लेकिन हाईवे पर स्थिर गति से चलाने पर यह काफी बेहतर माइलेज देती है। 13 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ यह बाइक एक बार फ्यूल भरवाने पर लगभग 400-450 किमी तक का सफर आराम से तय कर सकती है।

क्लासिक 350 के खास फीचर्स

अब हम बात करते है फीचर्स की तो रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 कई एडवांस फीचर्स से लैस है जो राइडिंग एक्सपीरियंस को और भी शानदार बनाता हैं। सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में सभी जरूरी जानकारियां आसानी से दिखाई देती हैं। LED हेडलाइट और डेटाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) न सिर्फ बाइक की लुक्स को इंप्रूव करते हैं बल्कि नाइट राइडिंग के लिए बेहतर विजिबिलिटी भी प्रदान करते हैं।

Leave a Comment