Amazon Fire TV : Netflix अब अगले महीने यानी 2 जून, 2025 से कुछ पुराने “Amazon Fire TV” पर अपना सपोर्ट बंद करने वाला है। हम आगे जानेंगे की कौन से डिवाइसेज बंद होंगे, ये फैसला भी क्यों लिया गया है और अब क्या किया जाए।

अगर आप भी Netflix के दीवाने हैं तो आपको बता दें अगले महीने यानी 2 जून, 2025 से Netflix कुछ पुराने “Amazon Fire TV” पर अपना सपोर्ट बंद करने वाला है। यह फैसला पुराने स्ट्रीमिंग हार्डवेयर के एक युग को खत्म करने वाला है। Netflix ने उन यूजर्स को भी ईमेल भेजना शुरू कर दिया है जो पिछले 12 महीनों में ओल्ड Fire TV डिवाइसेज पर Netflix ने यूज नही किया है।

Netflix ने क्यों लिया ये फैसला

अब Netflix अधिकतर एडवांस वीडियो फॉर्मेट्स पर शिफ्ट हो रहा जैसे की AV1 जिसकी बेहतरीन वीडियो क्वालिटी है और डेटा भी कम इस्तेमाल करता है। बता दें पहले जनरेशन के Fire TV डिवाइसेज AV1 को सपोर्ट नही करते हैं इसी से Netflix इस पर ऑप्टिकल एक्सपेरिएन्स नही दे सकता है।

कौन-से डिवाइसेज पर बंद होगा Netflix सपोर्ट

  डिवाइसेज में Amazon Fire TV (2014), Fire TV Stick (2014), Fire TV Stick with Alexa Voice Remote (2016) सभी तकनीकी रूप से पुराने हो चुके हैं और इन सभी में नए स्ट्रीमिंग फीचर्स को सपोर्ट करने की भी क्षमता नही हैं। Amazon की तरफ से सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स देना सलपन से ही बंद कर दिया गया था।

अब क्या किया जाए?

 आप Amazon की अफिशल वेबसाइट पर जाकर डिवाइसेज को चेक कर सकते हैं। ध्यान रहे की सिर्फ शुरुआती मॉडल्स ही प्रभावित हो सकते हैं। अन्य डिवाइसेज पर Netflix चलेगा।

कहाँ पर चलेगा Netflix?

अभी भी Netflix इन डिवाइसेज पर चलता रहेगा जैसे की Android TV Box, Roku sticks, Smart TVs और गेमिंग कंसोल। अपग्रेड करने के लिए ये सबसे बेहतरीन समय है।