Jio Plans : Jio के 38 करोड़ से भी ज्यादे यूजर्स है, Jio के प्लांस काफी सस्ते होते हैं इसी से लोग इसे काफी पसंद करते हैं। Jio 500 रूपये से कम कीमत में दो प्लस लेकर आया है। इन दोनों में से कोई एक प्लान 10 OTT सेवाओं का सब्सक्रिप्शन डेटा है। वहीं, दूसरे प्लान के साथ गेमिंग की जा सकती है।
Jio ने प्रीपेड यूजर्स के लिए नया गेमिंग प्लान पेश किया है , जिनसे रिचार्ज करने के बाद इस प्लान की JioGames Cloud सेवा का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रहा है। आपको भी गेमिंग करना पसंद है तो आप इस प्लान को ले सकते हैं। इसके अलावा आपको OTT कंटेन्ट देखना है तो आपको इसके लिए 50 रुपये कम खर्च करनी होगी। कंपनी के इस प्लान में 10 OTT सेवाओं का सब्सक्रिप्शन डेटा मिलता है। नया गेमिंग प्लान 500 रुपये से भी कम में प्रतिदिन डेटा बेनीफिट मिल रहा है। अगर आपको भी गेमिंग करनी है या फिर OTT सेवाओं का लाभ पाना है तो आप Jio के इन प्लांस को चुन सकते हैं। आइए इन दोनों Jio Plans के बारे में जानते हैं:
Jio का FREE OTT प्लान
JioTV Premium प्लान कंपनी का सबसे सस्ता प्लान है जिसकी कीमत 445 रुपये है। इस प्लान में 28 दिनों तक की वैलिडीटी मिल रही है और डेली 2GB डेटा मिल रहा है। इस प्लान में टोटल 56GB डेटा मिल रहा है। सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS भेजने की सुविधा मिल रही है।
इस प्लान में यूजर्स को 90 दिनों के लिए JioHostar Mobile/TV सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। वहीं, JioTV ऐप में SonyLIV, Lionsgate Play, ZEE5 और Discovery+ जैसे 10 OTT सेवाओं का सब्सक्रिप्शन डेटा मिल रहा है। JioAICloud के साथ 50GB क्लाउड स्टोरेज मिल रही है। इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा का भी बेनीफिट मिल रहा है।
Free गेमिंग वाला प्लान
यह प्लान 495 रुपये में 28 दिनों तक की वैलिडीटी डे रहा है। इसमें डेली 1.5GB डेटा और साथ ही 5GB एक्स्ट्रा डेटा मिल रहा है। इस तरह इसमें कुल 47GB डेटा मिल मिल रहा है। साथ में JioGames Cloud और Fan Code सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। इसमें 90 दिनों के लिए JioHostar Mobile/TV सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। साथ ही JioAICloud के साथ 50GB क्लाउड स्टोरेज मिल रहा है।