Gold Price: आपको बता दें, इस कीमती सोना ने एक बार फिर अपने तेवर दिखाए हैं। भले ही यह ₹1 लाख के शिखर से थोड़ा नीचे है, लेकिन इसकी कीमतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना ₹2,950 महंगा हो गया है, जिसके बाद राजधानी दिल्ली में इसका भाव ₹98,230 प्रति 10 ग्राम हो गया है।
वहीं, 22 कैरेट सोना भी ₹2,700 महंगा हुआ है। चांदी भी ₹2,900 प्रति किलोग्राम उछलकर ₹99,900 पर पहुंच गई है। शादी-ब्याह का सीजन हो या निवेश का मौका, ये कीमतें आपके बजट पर सीधा असर डाल सकती हैं आइए। जानते हैं देश के 10 बड़े शहरों में सोने और चांदी के ताजा भाव।
सोने की कीमतें
भारत के विभिन्न शहरों में सोने की कीमतें स्थानीय मांग, आपूर्ति और बाजार के रुझानों के आधार पर थोड़ी भिन्न हो सकती हैं। यहां 25 मई 2025 को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के ताजा भाव दिए गए हैं:
दिल्ली में सोने का भाव
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹98,230 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव ₹90,050 प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने का भाव
इन महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव ₹98,080 प्रति 10 ग्राम है, वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹89,900 प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में सोने का भाव
जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने का भाव ₹98,230 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। इन शहरों में 22 कैरेट सोने का भाव ₹90,050 प्रति 10 ग्राम है।
हैदराबाद में सोने का भाव
हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का भाव ₹98,080 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव ₹89,900 प्रति 10 ग्राम है।
भोपाल और अहमदाबाद में सोने का भाव
अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोने का भाव ₹98,130 प्रति 10 ग्राम है, वहीं 22 कैरेट सोने का खुदरा भाव ₹89,950 प्रति 10 ग्राम है।
चांदी की चमक भी हुई तेज
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। पिछले एक हफ्ते में चांदी ₹2,900 प्रति किलोग्राम महंगी हो गई है। 25 मई 2025 को चांदी का भाव ₹99,900 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
कुछ दिनों पहले, 23 मई को इंदौर के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत ₹350 गिरकर ₹97,850 प्रति किलोग्राम पर आ गई थी। वहीं, दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी चांदी ₹2,000 फिसलकर ₹99,200 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। हालांकि, अब इसमें फिर से तेजी आ गई है।