अगर आप इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में इंट्रेस्ट रखते हैं और Honda के ब्रांड नाम पर भरोसा करते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है! Honda जल्द ही अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV Elevate का इलेक्ट्रिक वर्जन पेश करने वाली है। यह इलेक्ट्रिक व्हीकल 2026 तक भारतीय बाजार में अवेलेबल हो सकता हैं।
Honda Elevate EV की मैन फीचर्स
Honda Elevate EV अपने पेट्रोल वर्जन की तरह ही स्टाइलिश और प्रैक्टिकल होगा, लेकिन इसमें इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का फायदा होगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत होगी इसकी 400-450 किलोमीटर की दावा की गई ड्राइविंग रेंज, जो इसे शहर और हाईवे दोनों के लिए सूटेबल बनाती है।
इसकी एस्टिमेटेड कीमत ₹18 लाख से ₹20 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। इसके अलावा, इसमें आधुनिक टेक्नोलॉजी और सुविधाएं भी मिलने की उम्मीद है, जैसे बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्मार्ट कनेक्टिविटी ऑप्शन और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स।
Honda Elevate EV की एक्सपेक्टेड कीमत
Honda Elevate EV की कीमत के बारे में अभी तक कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी शुरुआती कीमत ₹18 लाख (एक्स-शोरूम) से हो सकती है। यह कीमत इसे भारतीय बाजार में एक अट्रैक्टिव ऑप्शन बना सकती है, खासकर उन कस्टमर्स के लिए जो एक रिलाएबल ब्रांड की इलेक्ट्रिक SUV चाहते हैं।
Honda Elevate EV का लॉन्च कब होगा
Honda Elevate EV के भारत में लॉन्च की संभावित तिथि 15 अगस्त, 2026 बताई जा रही है। जबकि, कंपनी की तरफ से अभी तक कोई ऑफिसियल कन्फर्मेशन नहीं हुई है। अगर आप इस इलेक्ट्रिक व्हीकल में इंट्रेस्ट रखते हैं, तो Honda की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर “अलर्ट मी” का ऑप्शन यूज़ कर सकते हैं।
Honda Elevate EV की कंपेटिंग कारें
भारतीय बाजार में Honda Elevate EV को टफ कम्पटीशन का सामना करना पड़ेगा। इसकी मैन रिवल्स कारों में Hyundai Kona Electric (₹23-24 लाख), MG ZS EV (₹20-25 लाख) और BYD Atto 3 (₹30 लाख+) शामिल हैं। अगर Honda Elevate EV की कीमत ₹20 लाख से कम रखी जाती है, तो यह इलेक्ट्रिक SUV खरीदारों के लिए एक अट्रैक्टिव ऑप्शन साबित हो सकती है।