अगर आप एक स्टाइलिश, फीचर-पैक्ड और पर्यावरण के अनुकूल इलेक्ट्रिक SUV की खोज में हैं, तो Tata Curvv EV 2025 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह कूप-स्टाइल डिज़ाइन, लंबी रेंज और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो इसे शहरी और हाईवे ड्राइविंग के लिए परफेक्ट बनाता है।

बाहरी डिज़ाइन

Tata Curvv EV का डिज़ाइन किसी को भी पहली नजर में अट्रैक्ट कर देगा। इसकी स्लोपिंग रूफलाइन, एरोडायनामिक अलॉय व्हील्स और फ्लश डोर हैंडल्स इसे एक प्रीमियम लुक देते हैं। फ्रंट और रियर में कनेक्टेड LED लाइट्स मौजूद हैं, जिसमें वेलकम और गुडबाय एनिमेशन का फीचर भी शामिल है।

यह कार Virtual Sunrise, Flame Red, Pristine White जैसे अट्रैक्टिव डुअल-टोन कलर ऑप्शन्स में अवेलेबल है। इसके अलावा, डार्क एडिशन में Carbon Black कलर के साथ ब्लैक-आउट एलिमेंट्स मिलते हैं, जो इसे और भी एग्रेसिव लुक देते हैं।

इंटीरियर

Tata Curvv EV का इंटीरियर मॉडर्न और मिनिमलिस्टिक डिज़ाइन के साथ आता है। इसमें 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 12.3-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स भी इसमें मौजूद हैं।

स्टोरेज के लिए 500 लीटर का बूट स्पेस और एक छोटा फ्रंट ट्रंक (फ्रंक) दिया गया है, जहां आप चार्जर रख सकते हैं। फ्रंट सीट्स 6-वे पावर एडजस्टेबल हैं, जबकि स्टीयरिंग व्हील टेलीस्कोपिक नहीं है, जो कुछ ड्राइवर्स के लिए थोड़ा इनकन्वेनिएंट हो सकता है। रियर सीट्स दो लोगों के लिए कम्फर्टेबले हैं, लेकिन लंबे लोगों को हेडरूम थोड़ा कम लग सकता है।

परफॉरमेंस

Tata Curvv EV दो बैटरी ऑप्शन्स के साथ आता है – 45 kWh और 55 kWh। 45 kWh वाले मॉडल की MIDC रेंज 430 किमी है, हलांकि 55 kWh वाले मॉडल की रेंज 502 किमी तक है। 45 kWh वाले मॉडल में 148 bhp की पावर मिलती है, जबकि 55 kWh वाले मॉडल में 165 bhp की पावर अवेलेबल है।

दोनों ही मॉडल्स में 215 Nm का टॉर्क मिलता है। चार्जिंग के लिए 45 kWh वाले मॉडल को 60kW DC फास्ट चार्जर से 10-80% तक चार्ज करने में लगभग 40 मिनट लगते हैं।

हलांकि 55 kWh वाले मॉडल को 70kW DC फास्ट चार्जर से चार्ज करने में भी इतना ही समय लगता है। इसमें तीन ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं – Eco, City और Sport। Eco मोड सबसे एफिशिएंट है और शहर की ड्राइविंग के लिए बेस्ट है। City मोड में परफॉरमेंस बैलेंस्ड रहता है, जबकि Sport मोड में थ्रोटल रेस्पॉन्स तेज हो जाता है, जो हाईवे ओवरटेक के लिए आइडियल है। इसके अलावा, इसमें चार रिजनरेशन मोड्स दिए गए हैं, जिन्हें पैडल शिफ्टर्स की मदद से एडजस्ट किया जा सकता है।

सेफ्टी

Tata Curvv EV ने ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), 360-डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। टॉप वेरिएंट में लेवल-2 ADAS भी मिलता है, जिसमें ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

वेरिएंट्स और कीमत

Tata Curvv EV कुल 8 वेरिएंट्स में अवेलेबल है। बेस वेरिएंट Creative 45 की कीमत ₹17.49 लाख (एक्स-शोरूम) है, हलांकि टॉप वेरिएंट Empowered Plus A 55 Dark की कीमत ₹22.24 लाख है। Accomplished और Empowered वेरिएंट्स में बड़ी बैटरी, कनेक्टेड LED लाइट्स, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।