Samsung Galaxy F36 5G : सैमसंग अपनी गैलेक्सी F सीरीज की नई फोन लाने की तैयारी कर रही है, जिसका नाम Galaxy F36 5G फोन है। Bluetooth SIG पर इस फोन को देखा गया है। फिन्हाल, इस फोन के फीचर्स से संबंधित कोई जानकारी नहीं मिली है।

Samsung Galaxy F36 5G

सैमसंग अपने फैंस के लिए एक के बाद एक फोन लॉन्च कर रही है और इसी बीच सैमसंग अपनी एक और फोन गैलेक्सी F सीरीज की लॉन्च करने वाली है, जो Galaxy F36 5G होगा। फिन्हाल, सैमसंग ने इसके लॉन्च डेट के बारे में कोई भी जानकारी शेयर नहीं की है। Bluetooth SIG पर इस फोन को देखा गया है। इस लिस्टिंग के मुताबिक, Samsung Galaxy F36 5G फोन का मॉडल नंबर SM-E366B/DS है। ये फोन हाल ही में BIS यानी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैन्डर्ड पर नजर आया था।

खास बात पिछले साल कंपनी के द्वारा Galaxy F35 के लॉन्च को स्किप कर दिया गया था। कंपनी ने साल 2023 में Galaxy F34 5G को लॉन्च किया था। जबकि Galaxy F36 5G फोन अपकमिंग Galaxy M36 5G का रिवर्ड वर्जन हो सकता है। हाल ही में Galaxy M36 5G को गीकबेन्च पर देखा गया था। लिस्टिंग के मुताबिक, इस फोन में Exynos 1380 चिपसेट, Android 15 और 6GB RAM मिलेगा।

Samsung Galaxy F34 5G में फीचर और स्पेसिफिकेशन 

Samsung Galaxy F34 5G स्मार्टफोन में 6.46 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 मिलेगा। इस फोन में 8GB RAM और 128 GB इन्टरनल स्टोरेज मिलता है। इस फोन में Exynos 1280 चिपसेट मिला है।

फ़ोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। साथ ही 13 MP का फ्रन्ट कैमरा भी मिलेगा। इस फोन में 6000 mAh की बैटरी मिलती है जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। बायोमेट्रिक सीक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिन्ट सेंसर मिलता है।