अगर आप एक अफोर्डेबल, ईको फ्रेंडली और हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक बाइक खरीद रहे हैं, तो Odysse Evoqis आपके लिए बिल्कुल सही ऑप्शन हो सकता है। यह इलेक्ट्रिक बाइक न सिर्फ ग्रीन टेक्नोलॉजी का बेहतरीन उदाहरण है, बल्कि इसकी स्टाइल और परफॉर्मेंस भी काफी इम्प्रेससिवे है।
Odysse Evoqis की कीमत और वेरिएंट
Odysse Evoqis भारत में दो वेरिएंट में अवेलेबल है – Evoqis Light और Evoqis Standard। कीमत की बात करे तो Evoqis Light की एक्स-शोरूम कीमत ₹1,18,000 से शुरू होती है, जबकि Evoqis Standard वेरिएंट की कीमत ₹1,71,250 है। आप इस बाइक को EMI पर भी खरीद सकते हैं, जिसकी मासिक किश्त लगभग ₹4,048 होगी। ध्यान रखें कि ऑन-रोड कीमत आपके शहर के टैक्स और रजिस्ट्रेशन चार्ज के आधार पर थोड़ी अधिक हो सकती है।
पावर और परफॉर्मेंस
Odysse Evoqis Light वेरिएंट 4.3 kW की मैक्सिमम पावर जेनेरेट करता है और इसकी टॉप स्पीड 75 kmph है। वहीं, Standard वेरिएंट 80 kmph की स्पीड तक पहुँच सकता है। बैटरी की बात करें तो इसकी रेंज Light वेरिएंट में 90 किमी और Standard वेरिएंट में 140 किमी है। बैटरी को पूरी तरह चार्ज करने में लगभग 6 घंटे का समय लगता है, हालाँकि इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं है।
बैटरी और वारंटी
Evoqis में 4.32 kWh की फिक्स्ड बैटरी लगी है, जिस पर कंपनी 3 साल या 30,000 किमी की वारंटी देती है। मोटर पर 1 साल की वारंटी मिलती है, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए रिलाएबल बनाती है।
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
सेफ्टी के लिहाज से Evoqis में फ्रंट और रियर दोनों तरफ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। फ्रंट ब्रेक 230mm का है जिसमें 2-पिस्टन कैलीपर लगा है। सस्पेंशन सिस्टम में आगे टेलिस्कोपिक और पीछे हेवी स्प्रिंग लोडेड सस्पेंशन मिलता है, जो भारतीय सड़कों पर कम्फर्टेबले राइड देता है।
डिज़ाइन और कलर्स
Odysse Evoqis 5 अट्रैक्टिव कलर्स में अवेलेबल है – ब्लैक, लाइम ग्रीन, फायर रेड, मैग्ना व्हाइट और कोबाल्ट ब्लू। इसका डिज़ाइन मॉडर्न और स्पोर्टी है, जो युवाओं को खासा पसंद आएगा।
फीचर्स और कम्फर्ट
बात करे फीचर्स की तो Evoqis में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED हेडलाइट और की-लेस स्टार्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हालाँकि इसमें टच स्क्रीन डिस्प्ले या यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसे एडवांस फीचर्स नहीं मिलते। सीट की ऊँचाई 750mm है, जो छोटे कद के राइडर्स के लिए कम्फ़र्टेबल है।
रनिंग कॉस्ट और मेंटेनेंस
इलेक्ट्रिक होने के कारण Evoqis की रनिंग कॉस्ट काफी कम है। इसकी औसत रनिंग कॉस्ट महज ₹0.48 प्रति किलोमीटर आती है, जो पेट्रोल बाइक्स से कहीं सस्ता है। साथ ही, इसमें इंजन ऑयल या फिल्टर बदलने की जरूरत नहीं होती, जिससे मेंटेनेंस कॉस्ट भी कम रहता है।