अगर आप इलेक्ट्रिक कारों के शौकीन हैं और एक प्रीमियम कॉम्पैक्ट SUV की खोज में हैं, तो Honda Elevate EV आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकती है! Honda अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV को भारत में अक्टूबर 2026 तक लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसकी कीमत 20 से 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच होने की उम्मीद है। यह न केवल Honda का इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की दुनिया में बड़ा कदम है, बल्कि भारतीय बाजार में EV सेगमेंट को और मजबूती देगा।

Honda Elevate EV की कीमत और लॉन्च डेट

कीमत की बात करे तो Honda Elevate EV की कीमत 20 से 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है। यह रेंज इसे MG ZS EV, Hyundai Kona Electric और Tata Nexon EV जैसी कॉम्पिटिटर्स कारों के साथ सीधी टक्कर में लाएगी।

हालांकि, Honda की बिल्ड क्वालिटी, ब्रांड ट्रस्ट और नई टेक्नोलॉजी इसे एक अलग पहचान दे सकती है। लॉन्च डेट के मामले में Honda ने अक्टूबर 2026 का टारगेट रखा है, लेकिन यह डेट टेंटेटिव है। कंपनी ने 2026-2027 के बीच इसके लॉन्च को कनफर्म्ड की है, इसलिए थोड़ा इंतज़ार करना पड़ सकता है।

Honda Elevate EV की डिज़ाइन और स्टाइल

Honda Elevate EV एक कॉम्पैक्ट SUV है, जो मॉडर्न और एग्रेसिव डिज़ाइन के साथ आएगी। इसकी प्रोफाइल स्पोर्टी और एरोडायनामिक होने की उम्मीद है, जिसमें स्मार्ट LED हेडलाइट्स, बोल्ड ग्रिल और स्टाइलिश अलॉय व्हील्स शामिल होंगे। इसके कलर ऑप्शंस में सिल्वर (मेटैलिक), व्हाइट (पर्ल) और रेड (बोल्ड और एट्रैक्टिव) शामिल हैं। ये कलर ऑप्शन Elevate EV को युवाओं और फैमिली यूजर्स दोनों के लिए अट्रैक्टिव बनाते हैं।

Honda Elevate EV की रेंज और परफॉर्मेंस

अभी तक Honda ने Elevate EV की बैटरी रेंज और पावर के बारे में ऑफिसियल इनफार्मेशन नहीं दी है, लेकिन यह 300-400 किमी की रेंज (एक बार चार्ज में) दे सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह शहरी और हाईवे ड्राइविंग के लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित होगी। इसके अलावा, EV टेक्नोलॉजी में Honda की एक्सपर्टीज (जैसे होंडा e:HEV हाइब्रिड्स) से यह उम्मीद की जा सकती है कि Elevate EV में स्मूथ एक्सेलरेशन और लो-नॉइज ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलेगा।

Honda Elevate EV vs Competitors

भारत में इलेक्ट्रिक SUV मार्केट काफी कॉम्पिटिटिव है। MG ZS EV, Tata Nexon EV और Hyundai Kona Electric जैसी कारें पहले से ही अपनी पकड़ बना चुकी हैं। लेकिन Honda Elevate EV अपनी ब्रांड वैल्यू, रिलायबिलिटी और नई-जेन टेक्नोलॉजी के साथ इन्हें टक्कर दे सकती है।

Honda का बेहतरीन बिल्ड क्वालिटी, लंबी बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग, स्पेसियस और प्रीमियम इंटीरियर जैसे फैक्टर्स इसे बाजार में खास बना सकते हैं।

Honda Elevate EV की मैन डिटेल्स

Honda Elevate EV की लॉन्च डेट अक्टूबर 2026 (टेंटेटिव) है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 20 – 25 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है। यह इलेक्ट्रिक SUV सिल्वर, व्हाइट और रेड जैसे कलर ऑप्शंस में अवेलेबल होगी। इसकी बैटरी रेंज 300-400 किमी (एस्टीमेटेड) हो सकती है, जो इसे शहरी और हाईवे ड्राइविंग के लिए आइडियल बनाती है।