Tata Curvv EV भारतीय मार्केट में एक नया बदलाव लेकर आई है। यह इलेक्ट्रिक SUV अपने कूप-स्टाइल डिज़ाइन, लंबी रेंज और एडवांस्ड फीचर्स के साथ EV सेगमेंट में धूम मचा रही है। अगर आप भी एक स्टाइलिश, ईको-फ्रेंडली और हाई-टेक इलेक्ट्रिक कार की खोज में हैं, तो यह आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है।

Tata Curvv EV के फीचर्स

Tata Curvv EV अपने स्ट्राइकिंग डिज़ाइन और बेहतरीन फीचर्स के कारण खास बनती है। इसमें 45 kWh और 55 kWh की दो बैटरी ऑप्शन्स अवेलेबल हैं, जो क्रमशः 430 km और 502 km की रेंज प्रोवाइड करती हैं। इसके अलावा, 148 bhp की पावर और 215 Nm का टॉर्क मिलता है, जो इसे शहर और हाईवे दोनों जगहों पर बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है।

इसकी टेक्नोलॉजी और लग्जरी फीचर्स में 12.25-inch टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो इसे कॉम्पिटिटर्स से आगे रखते हैं।

Tata Curvv EV की कीमत और वेरिएंट्स

कीमत की बात करे तो Tata Curvv EV की एक्स-शोरूम कीमत ₹17.49 लाख से शुरू होकर ₹22.24 लाख तक जाती है। इसके मैन वेरिएंट्स में Creative 45, Accomplished 45, Accomplished 55 और Accomplished Plus S 45 शामिल हैं। अगर आप ज्यादा रेंज चाहते हैं, तो 55 kWh वाला वेरिएंट बेस्ट रहेगा, जबकि बजट में रहने वालों के लिए Creative 45 भी एक अच्छा ऑप्शन है।

Tata Curvv EV की बैटरी और चार्जिंग

इस इलेक्ट्रिक SUV में 45 kWh और 55 kWh की बैटरी ऑप्शन्स दी गई हैं, जो 430 km और 502 km की रेंज प्रोवाइड करती हैं। अगर आप AC Regular Charger (15A) का इस्तेमाल करते हैं, तो इसे पूरा चार्ज होने में 17 घंटे 30 मिनट लगेंगे, जबकि 7.2 kW AC Fast Charger पर यह समय घटकर 6 घंटे 36 मिनट रह जाता है। 60 kW DC Fast Charger की मदद से आप सिर्फ 40 मिनट में 10-80% तक चार्ज कर सकते हैं, जो लंबी यात्राओं के लिए बेहद यूज़फुल है।

इंटीरियर फीचर्स

इंटीरियर फीचर्स की बात करे तो Tata Curvv EV के इंटीरियर में 12.25-inch टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे प्रीमियम और टेक-सेवी बनाते हैं।

एक्सटीरियर फीचर्स

इसकी बाहरी डिज़ाइन में स्लीक LED DRLs, फुल-विड्थ LED टेल लैंप, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स और डुअल-टोन एलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो इसे स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देते हैं।

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी की बात करे तो Tata Curvv EV में Level 2 ADAS, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, 360-डिग्री कैमरा और मल्टीपल एयरबैग्स जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो ड्राइविंग को और भी सेफ बनाते हैं।

Tata Curvv EV के कलर्स

इस इलेक्ट्रिक SUV को आप Virtual Sunrise, Pure Grey, Pristine White, Flame Red और Empowered Oxide जैसे कलर्स में खरीद सकते हैं। अगर आप बोल्ड और स्टाइलिश लुक चाहते हैं, तो Flame Red या Virtual Sunrise बेस्ट ऑप्शन होंगे।