अगर आप एक ऐसी क्रूजर बाइक की खोज में हैं जो स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों में बेहतरीन हो, तो Jawa 42 Bobber आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। यह बाइक न सिर्फ अपने बोल्ड और मस्कुलर डिजाइन के लिए मशहूर है, बल्कि इसका पावरफुल इंजन भी इसे शहर और हाईवे दोनों जगहों पर बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है।
Jawa 42 Bobber की कीमत
अगर हम कीमत की बात करे तो Jawa 42 Bobber भारत में ₹2,11,864 (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ अवेलेबल है। हालांकि, इसकी कीमत अलग-अलग वेरिएंट्स के हिसाब से बदलती है। मिस्टिक कॉपर स्पोक व्हील वेरिएंट की कीमत ₹2,21,336 है, जबकि जैस्पर रेड स्पोक व्हील वेरिएंट ₹2,22,203 में मिलता है।
अगर आप अलॉय व्हील्स वाली बाइक चाहते हैं, तो मिस्टिक कॉपर और जैस्पर रेड का कॉम्बिनेशन ₹2,27,208 में मिलेगा, जबकि ब्लैक मिरर और रेड शीन वाला वेरिएंट ₹2,36,800 में अवेलेबल है। ध्यान रखें कि ये कीमतें अलग-अलग शहरों में थोड़ी डिफरेंट हो सकती हैं, इसलिए खरीदारी से पहले अपने नजदीकी शोरूम से जरूर संपर्क करें।
Jawa 42 Bobber का इंजन और परफॉर्मेंस
इंजन की बात करे तो Jawa 42 Bobber 334cc का BS6 कंप्लायंट इंजन ऑफर करती है, जो 29.51 BHP की पावर और 32.74 Nm का टॉर्क जेनेरेट करता है। यह इंजन शहर की ट्रैफिक में आसान हैंडलिंग और हाईवे पर स्मूथ राइडिंग एक्सपीरियंस देता है। बाइक में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है, जो गियर शिफ्टिंग को स्मूथ और रेस्पॉन्सिव बनाता है। इसके अलावा, बाइक का वजन महज 185kg है, जिससे इसे हैंडल करना काफी आसान हो जाता है।
Jawa 42 Bobber का माइलेज
अगर आप फ्यूल एफिशिएंसी की चाहते हैं, तो Jawa 42 Bobber आपको 30 किमी/लीटर का माइलेज देती है, जो क्रूजर सेगमेंट में काफी अच्छा माना जाता है। 14 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ, यह बाइक आपको लंबी दूरी की राइड के लिए भी परफेक्ट है।
डिजाइन और कम्फर्ट
डिज़ाइन की बात करे तो Jawa 42 Bobber का बॉबर स्टाइल डिजाइन इसे सड़क पर सबसे अलग बनाता है। बाइक में एलईडी हेडलाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और मैट फिनिश कलर्स दिए गए हैं, जो इसे और भी अट्रैक्टिव बनाते हैं। सीट की हाइट 740mm है, जो इसे शॉर्ट राइडर्स के लिए भी कम्फर्टेबल बनाती है। इसके अलावा, बाइक में ड्यूल चैनल ABS और 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनो शॉक सस्पेंशन दिया गया है, जो राइडिंग कम्फर्ट को और बेहतर बनाता है।