क्या आप एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं जो स्टाइलिश हो, फीचर्स से भरपूर हो और साथ ही बजट के अंदर फिट हो? अगर हाँ, तो Mahindra XUV 3XO आपके लिए बिल्कुल सही ऑप्शन हो सकती है! यह कॉम्पैक्ट SUV न सिर्फ दिखने में अट्रैक्टिव है, बल्कि इसमें मिलने वाली एडवांस टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में सबसे अच्छा ऑप्शन बनाती हैं।

Mahindra XUV 3XO की कीमत और वेरिएंट्स

कीमत की बात करे तो Mahindra XUV 3XO की शुरुआती कीमत ₹7.99 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत ₹15.80 लाख तक जाती है। यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों फ्यूल ऑप्शन्स में अवेलेबल है, साथ ही मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन भी मौजूद हैं। अगर आप डीजल पसंद करते हैं, तो 1.5L डीजल इंजन वाले वेरिएंट्स भी अवेलेबल हैं, जो बेहतर माइलेज देते हैं।

स्टाइलिश और मॉडर्न डिजाइन

XUV 3XO का डिजाइन बिल्कुल फ्यूचरिस्टिक है! इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, C-शेप्ड DRLs, 17-इंच की एलॉय व्हील्स और एक स्ट्राइकिंग लाइट बार टेलगेट मिलता है। इसकी फ्रंट ग्रिल और बम्पर्स को नए सिरे से डिजाइन किया गया है, जो इसे XUV300 से अलग बनाता है।

हाई-टेक इंटीरियर और फीचर्स

इंटीरियर की बात करे तो अंदर से यह कार किसी प्रीमियम SUV से कम नहीं है! इसमें आपको 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसे कस्टमाइज किया जा सकता है। साथ ही, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और कूल्ड ग्लव बॉक्स जैसे फीचर्स इसे और भी खास बनाते हैं। इसके अलावा, लेवल-2 ADAS (ऑटोनोमस ड्राइविंग असिस्टेंस) जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी भी इसमें दी गई है।

स्ट्रांग और फ्यूल-एफिशिएंट इंजन

XUV 3XO में 1.2L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन ऑप्शन्स दिए गए हैं। पेट्रोल वेरिएंट 110 bhp पावर देता है, जबकि डीजल वेरिएंट 129 bhp पावर के साथ आता है। ARAI के अकॉर्डिंग, इसकी माइलेज 18.06 kmpl से 21.2 kmpl तक है, जो इसे एक अफोर्डेबल ऑप्शन बनाता है।

एक्सेलेंट सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी की बात करे तो इस कार ने BNCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है! इसमें 6 एयरबैग्स, ABS with EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और हिल होल्ड असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो आपकी सेफ्टी को और भी बढ़ाते हैं।

Mahindra XUV 3XO की माइलेज और कलर्स ऑप्शन्स

बात करे कलर की तो इस कार में आपको कई अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन्स मिलते हैं, जैसे Citrine Yellow, Deep Forest, Dune Beige, Everest White, Galaxy Grey, Nebula Blue, Stealth Black और Tango Red। ARAI के अकॉर्डिंग, पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट की माइलेज 19.34 kmpl है, जबकि डीजल मैनुअल वेरिएंट 20.6 kmpl की माइलेज देता है। ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की माइलेज थोड़ी कम है, लेकिन फिर भी यह सेगमेंट के अन्य कारों के मुकाबले काफी अच्छी है।