BSNL 5G : BSNL एक सरकारी कंपनी है जिसकी 5G मोबाइल इंटरनेट सेवाएं नए नाम से लॉन्च हो सकती हैं। कंपनी की ओर से लोगों से इस बारे में सुझाव मांगे गए हैं। कंपनी 4G नेटवर्क को अपग्रेड करने के लिए भी बड़ी तैयारी कर रही है।
BSNL 5G मोबाइल इंटरनेट सेवाओं की तैयारियों में जुट गई है। बहुत जल्द ही इसको लेकर एक बड़ी घोषणा हो सकती है। BSNL 5G एक नए नाम के साथ लॉन्च हो सकती हैं। कंपनी अपनी 5G सर्विस के नाम के लिए लोगों से सुझाव मांग रही हैं। इससे रिलेटेड BSNL कॉर्पोरेट X अकाउंट की ओर से एक पोस्ट किया गया है। कंपनी देशभर में करीब 1 लाख 4G टावर लगाने की तैयारी कर रही हैं। कंपनी ने पहले भी 1 लाख टावर लगा चुकी हैं। BSNL का लक्ष्य 5G लाने के साथ ही 4G सेवाओं को और भी बेहतरीन बनाना है।
5G नेटवर्क बदलेगी BSNL की कंडीशन
‘द न्यू इंडियन एक्सप्रेस’ की ओर से बातचीत में संचार राज्य मंत्री पेम्मासानी चंद्रशेखर की ओर से करीब 1 लाख टावर लगाने की बन कही गई हैं। उन्होंने कहा की सरकारी कंपनी का लक्ष्य 4G सेवाओं को और भी बेहतरीन बनाना है। उन्होंने बताया की कंपनी की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए 5G सेवाओं को रोलआउट करने की तैयारी की जा रही है। खास बात ये है की कंपनी की 4G सेवा पूरी तरह से स्वदेशी सिस्टम पर बेस है। वैसे और भी अधिक 1 लाख टावरों के लिए कैबिनेट से अभी मंजूरी मिलना बाकी हैं।
हाईस्पीड नेटवर्क कब होगा लॉन्च
कुछ महीने पहले न्यूज मिली थी की जून माह में BSNL 5G लॉन्च हो सकता है। अब इस महीने मिली नई खबर के मुताबिक ऐसी संभावना है की आने वाले दिनों में सरकार की ओर से कई बड़ी घोषणा की जा सकती है। फिन्हाल इस कंपनी के ग्राहकों की संख्या कम हो रही है और Vi के भी ग्राहक कम हो रहे हैं।