आज के दौर में जब पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं, Ola S1 Pro (2025) जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय सवारों के लिए बून साबित हो रहे हैं। यह न सिर्फ एनवीरोंमेन्टली फ्रेंडली है बल्कि इसकी लंबी रेंज और तेज रफ्तार इसे मार्केट के अन्य स्कूटर्स से अलग बनाती है।
कीमत
Ola S1 Pro (2025) भारतीय बाजार में चार अलग-अलग वेरिएंट में अवेलेबल है जिनकी कीमत ₹1,44,309 से शुरू होकर ₹1,98,979 तक जाती है। बेसिक मॉडल S1 Pro 3 kWh है जबकि टॉप-एंड वेरिएंट S1 Pro Plus 5.3 kWh सबसे ज्यादा फीचर्स और परफॉरमेंस ऑफर करता है। अगर आप EMI पर खरीदारी करना चाहते हैं तो ₹4,607 प्रति महीने की किश्त पर आप इस स्कूटर के मालिक बन सकते हैं।
वेरिएंट्स
वैरिएंट्स की बात करे तो Ola S1 Pro के चारों वेरिएंट्स की अपनी-अपनी खासियत हैं। 3 kWh वेरिएंट 176 km की रेंज और 117 kmph की टॉप स्पीड देता है जो शहर में चलने के लिए सुफ्फिसिएंट है। वहीं 5.3 kWh वेरिएंट 320 km की अमेजिंग रेंज और 141 kmph की स्पीड ऑफर करता है जो हाईवे राइडिंग के लिए आइडियल है। कलर्स की बात करें तो यह स्कूटर Industrial Silver, Midnight Blue, Stellar Blue, Jet Black, Porcelain White और Passion Red जैसे अट्रैक्टिव ऑप्शंस में अवेलेबल है।
स्पेशल फीचर्स
Ola S1 Pro में आपको कई एडवांस्ड टेक्निकल फीचर्स मिलेंगे। 7 इंच की डिजिटल टचस्क्रीन पर आप सभी जरूरी जानकारियां देख सकते हैं। क्रूज कंट्रोल की सुविधा लंबी यात्राओं को आसान बनाती है। मोबाइल ऐप के जरिए आप बैटरी स्टेटस, चार्जिंग स्टेटस और व्हीकल्स की लोकेशन को ट्रैक कर सकते हैं। 34 लीटर की अंडर-सीट स्टोरेज स्पेस में हेलमेट समेत कई जरूरी सामान आसानी से समा जाता हैं।
रनिंग कॉस्ट
इस स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत है इसकी कम रनिंग कॉस्ट। अगर आप रोजाना 20 km का सफर तय करते हैं तो महीने का खर्च मात्र ₹85 आता है। यानी प्रति किलोमीटर की लागत सिर्फ ₹0.17 है जो पेट्रोल स्कूटर्स की तुलना में करीब 80% सस्ता है। चार्जिंग की बात करें तो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ यह स्कूटर 4.5 से 7 घंटे में 80% तक चार्ज हो जाता है।