boAt Wave Fortune : boAt ने अपने एक शानदार स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम boAt Wave Fortune है। इसमें 1.96 इंच की डिस्प्ले और ब्लूटूथ कॉलिंग जैसे तगड़े फीचर्स मिलते हैं। इस वॉच में कस्टमाइजेबल वॉच फेस स्टूडियो और कई प्रीसेट वर्कआउट मोड्स मिलते हैं। ऐसा दावा है की इस स्मार्टवॉच को एक बार फुल चार्ज करने पर करीब पाँच से सात दिनों तक चलती है।
भारत में बुधवार को boAt Wave Fortune स्मार्टवॉच लॉन्च हो गई है। ये वॉच एक फीचर ऑफर करती है, ये 5,000 रूपये तक कॉन्टैक्टलेस पेमेंट को इनेबल करती है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट मिलता है और 1.96 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इस वॉच में कस्टमाइजेबल वॉच फेस स्टूडियो और कई प्रीसेट वर्कआउट मोड्स मिलते हैं। ऐसा दावा है की इस स्मार्टवॉच को एक बार फुल चार्ज करने पर करीब पाँच से सात दिनों तक चलती है। boAt Wave Fortune स्मार्टवॉच की कीमत क्या है और इसकी क्या खासियत है, आइए इन सभी चीजों को विस्तार से जानते हैं:
boAt Wave Fortune की कीमत
कंपनी की ओर से प्रेस रिलीज के द्वारा जानकारी मिली है की भारत में boAt Wave Fortune स्मार्टवॉच की प्राइस 3,299 रूपये तय की गई है। स्पेशल ऑफर के मुताबिक, ये वॉच 2,599 रूपये में मिलेगी। ये स्मार्टवॉच ऑफिसियल वेबसाईट के तहत एक्टिव ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
boAt Wave Fortune की स्पेसिफिकेशन और खासियत
boAt कंपनी ने पुष्टि की है की इस लेटेस्ट Wave Fortune स्मार्टवॉच पर कॉन्टैकलेस पेमेंट सिस्टम स्टार्ट करने के लिए Axis Bank के साथ पार्टनरशिप की गई है। ग्राहक अपने Axis Bank क्रेडिट या डेबिट कार्ड्स को boAt Crest Pay ऐप से ऐड कर सकते हैं। साथ boAt पेय के द्वारा पेमेंट भी किया जा सकता है। कस्टमर इस वॉच को NFC-इनेबल्ड कार्ड मशीन पर टैप करके 5000 रूपये तक के पेमेंट को आसानी से कर सकते हैं। वो भी PIN को बिना यूज किए।
boAt Wave Fortune स्मार्टवॉच में 1.96 इंच की डिस्प्ले मिलती है, जिसमें 240×282 पिक्सल रिजोल्यूशन, वेक जेस्चर सपोर्ट और 550 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलोती है। ये वॉच कई हेल्थ और फिटनेस से लैस हैं। इसमें सेकेंडरी अलर्ट, 700 से भी ज्यादे प्रीसेट एक्टिव मोड्स और डेली एक्टिविटी ट्रैकर मिलते हैं। इस वॉच में हार्ट रेट, स्लिप, स्ट्रेस मोनिटर्स और ब्लड ऑक्सिजन लेवल शामिल हैं। ये वॉच मेन्स्ट्रल साइकल्स को भी ट्रैक करने में मदद करती है।
इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग और ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी सपोर्ट मिलती है। इसमें IP68 रेटेड डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस बिल्ड मिलता है। इस वॉच में 300mAh बैटरी और ये वॉच मत दो घंटे में ही फुल चार्ज हो जाती है।