Sony BRAVIA 5 : Sony की तरफ से भारतीय मार्केट में नए स्मार्ट TV लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। सोनी कंपनी ने अपने BRAVIA 5 (XR 50) TV के लॉन्च करने की पुष्टि कर दि है। यह TV 55 इंच और 65 इंच के साथ उपलब्ध होंगे और इसे Amazon से खरीद सकेंगे।

सोनी कंपनी ने अपने BRAVIA 5 (XR 50) TV के लॉन्च करने की भारत में पुष्टि कर दि है। यह TV 55 इंच और 65 इंच के साथ उपलब्ध होंगे और इसे Amazon से खरीद सकेंगे। इस अपकमिंग TV की माइक्रोसॉफ्ट भी ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर लाइव हो गई है। जिसके तहत इसके स्पेसिफिकेशन और फीचर सामने आ गए हैं। लेकिन कॉम्पनी नए अभी तक इसके लॉन्च के तारीख का खुलासा नहीं किया है।
मिलेगा पावरफुल डिस्प्ले
BRAVIA 5 (XR 50) TV सोनी के अपडेटेड कॉग्निटिव प्रोसेसर XR पर रन करता है। इनमे 4K HDR फुल ऐरे LED डिस्प्ले मिलता है। यह ब्राइटनेस और गहरे ब्लैक कलर के लिए XR कंट्रोस्ट बूस्टर 10 को सपोर्ट करता है। वहीं, इसके धुंधलेपन और नॉइज को कम करने के लिए इसमें XR क्लियर इमेज भी मिला है। इन TV के स्क्रीन में अधिक सटीक और वाइब्रेंट कलर्स के लिए XR ट्रिलुमिनोस प्रो और मिनी LED के कंट्रोल के लिए XR बैकलाइट मास्टर ड्राइव भी मिलता है।
पावरफुल साउन्ड
इस TV में फ्रेम ट्विटर मिला है, साथ ही वॉयस जूम 3 के साथ एकॉस्टिक मल्टी-ऑडियो भी मिलता है। ये डॉल्बी एटमॉस, साथ ही DTS:X और IMAX एंहोंस्ड का सपोर्ट करते हैं। एकॉस्टिक सेंटर सिंक के साथ, TV को सेंटर स्पीकर के रूप में यूज करने के लिए HT-A9 या HT-A7000 जैसे कम्पैटिबल सोनी साउन्डबार के साथ ऐड कर सकते हैं।

बहुत सारे OTT ऐप्स का सपोर्ट
इसमें गूगल TV OS शामिल है और इनमें Netflix, सोनी पिक्चर्स कोर और प्राइम वीडियो जैसे स्ट्रीमिंग ऐप्स के लिए बिल्ट-इन सपोर्ट शामिल हैं। इस TV में एप्पल एयरप्ले 2 और गूगल कॉस्ट दोनों का ही सपोर्ट मिलता है। इसमें वॉयस कंट्रोल के लिए गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलता है।
गेमिंग के लिए बेस्ट
कंपनी ने बताया की BRAVIA 5 सीरीज TV को गेमिंग के लिए ही बनाया गया है, जिसमें डेडीकेटेड गेम मेनू, 120 Hz पर 4k, HDMI, VRR और ALM के लिए सपोर्ट है। इस TV में HDR टोन मैपिंग और जेनर पिक्चर मोड जैसे PS5 स्पेसिक फीचर्स शामिल हैं। साउन्ड और पिक्चर को एडजस्ट करने के लिए इसमें BRAVIA कैम का सपोर्ट मिला है। साथ ही एनर्जी सेटिंग को मैनेज करने के लिए इस TV में एक इको डैशबोर्ड भी मिलता है।