आज के समय में जब पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में अगर आप एक अफोर्डेबल, इको-फ्रेंडली और लो-मेंटेनेंस स्कूटर की खोज में हैं तो Ampere Reo Li आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।
Ampere Reo Li की कीमत
Ampere Reo Li भारतीय बाजार में तीन अलग-अलग वेरिएंट्स में अवेलेबल है। इसका बेस मॉडल Reo LA Plus ₹49,900 की शुरुआती कीमत पर मिलता है जबकि Reo LI Plus और Reo 80 प्राइस ₹59,000 और ₹59,900 की कीमत पर अवेलेबल हैं। ध्यान रखें कि ये एक्स-शोरूम कीमतें हैं और अलग-अलग शहरों में इनमें थोड़ा बहुत डिफरेंट हो सकता है।
Ampere Reo Li के मेन फीचर्स
इस स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसकी अफोर्डेबल कीमत के साथ दी जाने वाली शानदार फीचर्स हैं। इसमें 1.3 kWh की बैटरी कैपेसिटी दी गई है जो LA Plus और LI Plus वेरिएंट में मिलती है जबकि Reo 80 में 1.44 kWh की बैटरी लगी है। इसकी चार्जिंग टाइम 5-6 घंटे के बीच है और यह फुल चार्ज पर 70-80 किमी तक का सफर तय कर सकता है।
परफॉर्मेंस और राइडिंग एक्सपीरियंस
Ampere Reo Li की टॉप स्पीड 25 kmph तक लिमिटेड है जो इसे शहर में चलाने के लिए परफेक्ट बनाती है। जबकि हाईवे राइडिंग के लिए यह उतना सूटेबल नहीं है। इसमें फ्रंट और रियर दोनों तरफ ड्रम ब्रेक सिस्टम दिया गया है जो ब्रेकिंग को सेफ बनाता है। सस्पेंशन सिस्टम के तौर पर इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और कॉइल स्प्रिंग रियर सस्पेंशन दिया गया है।
डिजाइन और कलर ऑप्शन्स
यह स्कूटर 8 अट्रैक्टिव कलर वेरिएंट्स में अवेलेबल है जिसमें रेड, ऑरेंज, येलो, ब्लू जैसे कलर ऑप्शंस शामिल हैं। Reo 80 वेरिएंट में ब्लैक, व्हाइट, रेड और ब्लू कलर ऑप्शन्स मिलते हैं। इसका डिजाइन मॉडर्न और स्टाइलिश है जो युवाओं को खासा पसंद आएगा।
Ampere Reo Li के फायदे और नुकसान
इस स्कूटर का सबसे बड़ा फायदा है इसकी अफोर्डेबल कीमत जो इसे मिडिल क्लास फैमिलीज के लिए आइडियल बनाती है। कम चार्जिंग टाइम और लो मेंटेनेंस कॉस्ट भी इसे खास बनाते हैं। जबकि इसकी लिमिटेड टॉप स्पीड और फास्ट चार्जिंग की ऊनवैलबिलिटी कुछ यूजर्स के लिए डिसपॉइंटिंग हो सकती है।