अगर आप एक अफोर्डेबल, कम खर्चीली और स्टाइलिश बाइक की तलाश में हैं, तो Hero Passion Plus 2025 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। यह बाइक न सिर्फ अपनी बेहतरीन माइलेज के लिए मशहूर है, बल्कि इसकी कीमत भी बेहद कॉम्पिटिटिव है।

Hero Passion Plus की कीमत और वेरिएंट

Hero Passion Plus 2025 दो वेरिएंट में मार्केट में अवेलेबल है। पहला वेरिएंट है Passion Plus I3S Drum Brake Self Start Alloy Wheel, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹79,498 है। दूसरा वेरिएंट Passion Plus Drum Brake – OBD 2B है, जिसकी कीमत ₹81,517 है। ऑन-रोड कीमत आपके शहर के टैक्स और रजिस्ट्रेशन चार्ज के हिसाब से थोड़ी अलग हो सकती है। अगर आप EMI पर बाइक खरीदना चाहते हैं, तो आपको महज ₹2,727 प्रति महीने का भुगतान करना होगा, जो कि काफी कनविनिएंट है।

इंजन और परफॉर्मेंस

बात करे इंजन की तो Hero Passion Plus 2025 एक 97.2cc का BS6 कंप्लायंट इंजन पेश करती है, जो 7.91 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनेरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 85 kmph है, जो शहर और हाइवे दोनों के लिए परफेक्ट है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह बाइक 60 kmpl का शानदार माइलेज देती है, जो इसे रोज़ाना कम्यूट करने वालों के लिए आइडियल बनाता है।

ब्रैक्स और व्हील्स

इस बाइक में फ्रंट और रियर दोनों तरफ ड्रम ब्रेक दिए गए हैं, जो मेन्टेनेंस-फ्री होते हैं और लंबे समय तक चलते हैं। साथ ही, इसमें कॉम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) भी दिया गया है, जो ब्रेकिंग के दौरान बेहतर कंट्रोल प्रोवाइड करता है। अलॉय व्हील्स न सिर्फ बाइक को हल्का बनाते हैं, बल्कि इसकी स्टाइलिश लुक को भी बढ़ाते हैं।

डिज़ाइन और कलर्स

Hero Passion Plus 2025 चार आकर्षक कलर्स में अवेलेबल है – Sport Red, Black Grey Stripe, Black Heavy Grey और Black Nexus Blue। इसकी सीट हाइट 790mm है, जो छोटे कद के राइडर्स के लिए भी कम्फर्टेबल है। बाइक का वजन महज 115 किलो है, जिससे इसे शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर आसानी से हैंडल किया जा सकता है।

फ्यूल टैंक कैपेसिटी और वेट

इस बाइक का फ्यूल टैंक 11 लीटर का है, जो लंबी दूरी की यात्रा के लिए सुफ्फिसिएंट है। हल्के वजन की वजह से यह बाइक शहर की ट्रैफिक में आसानी से मूव कर सकती है और पार्किंग में भी जगह कम लेती है।

सेफ्टी और कंफर्ट फीचर्स

Hero Passion Plus 2025 में कई सेफ्टी और कंफर्ट फीचर्स दिए गए हैं, जैसे साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल। साथ ही, इसमें साड़ी गार्ड (Saree Guard) भी दिया गया है, जो महिला राइडर्स के लिए बेहद यूज़फुल है।

वारंटी और सर्विस

Hero Passion Plus 2025 को 5 साल या 70,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी दी गई है, जो कि इसकी रिलायबिलिटी को दर्शाता है। पहली सर्विस 500-750 किमी या 60 दिन के बाद करवानी होती है, जबकि दूसरी सर्विस 6,000-6,500 किमी या 240 दिन के बाद की जाती है।