Komaki Ranger: 80 Kmph टॉप स्पीड के साथ 5 kW मोटर और डबल डिस्क ब्रेक्स

क्या आप इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के दीवाने हैं और एक स्टाइलिश क्रूजर बाइक की खोज में हैं? तो Komaki Ranger आपके लिए बिल्कुल सही ऑप्शन हो सकता है! यह भारत का पहला इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक है जो न सिर्फ एनवायरनमेंट फ्रेंडली है, बल्कि इसकी लुक्स और फीचर्स भी आपको हैरान कर देंगे।

Komaki Ranger

Komaki Ranger भारतीय मार्केट में एक नया माइलस्टोन साबित हो रहा है। यह इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक न सिर्फ ग्रीन टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है, बल्कि इसकी डिजाइन और परफॉर्मेंस भी लोगों का ध्यान खींच रही है।

Komaki Ranger की कीमत

कीमत की बात करे तो Komaki Ranger की एक्स-शोरूम कीमत ₹1,68,000 से शुरू होती है, जबकि ऑन-रोड प्राइस (दिल्ली में) लगभग ₹1,85,505 तक जाती है। अगर आप EMI पर इस बाइक को खरीदना चाहते हैं, तो आपकी मासिक किश्त ₹5,561 से शुरू होगी।Komaki Ranger का एक ही वेरिएंट अवेलेबल है – Ranger XP, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1,85,505 है। यह बाइक अपने फीचर्स और परफॉर्मेंस के लिए बेहद पॉपुलर हो रही है।

Komaki Ranger के स्पेशल फीचर्स

Komaki Ranger में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इसे दूसरी इलेक्ट्रिक बाइक्स से अलग बनाते हैं। इसकी रेंज 200-250 किमी प्रति चार्ज है, जो आपकी राइडिंग स्टाइल पर डिपेंड करती है। इसकी 3.6 kWh की बैटरी इसे लंबी दूरी तक चलाने में इनेबल बनाती है। इस बाइक की टॉप स्पीड 80 किमी/घंटा है, जो शहर और हाईवे दोनों जगहों के लिए परफेक्ट है। 5 kW का BLDC मोटर इसे स्मूथ और पावरफुल परफॉर्मेंस देता है। सेफ्टी के लिए इसमें डबल डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं, जो ब्रेकिंग को और भी बेहतर बनाते हैं। इसके अलावा, Komaki Ranger में एप्प-बेस्ड फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे आप अपने स्मार्टफोन से बाइक को कंट्रोल कर सकते हैं। यह फीचर इसे और भी मॉडर्न और टेक-सैवी बनाता है।

Komaki Ranger के कलर ऑप्शन

कलर की बात करे तो Komaki Ranger दो स्टाइलिश कलर्स में अवेलेबल है – जेट ब्लैक (Jet Black) और गार्नेट रेड (Garnet Red)। जेट ब्लैक कलर क्लासिक और मास्क्यूलिन लुक देता है, जबकि गार्नेट रेड कलर बोल्ड और एट्रैक्टिव शेड प्रोवाइड करता है।

Leave a Comment