अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो Tata Tiago EV आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। यह कार न सिर्फ शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों के लिए बनी है, बल्कि यह आपके बजट को भी ज्यादा नहीं घटाएगी।
Tata Tiago EV का ओवरव्यू
Tata Tiago EV भारत की सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक हैचबैक्स में से एक है। यह कार छोटे परिवारों और शहरी ड्राइवर्स के लिए बिल्कुल सही है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें दो बैटरी ऑप्शंस दिए गए हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से रेंज चुन सकते हैं। साथ ही, इसमें मल्टीपल चार्जिंग ऑप्शन और एक लंबी फीचर लिस्ट भी दी गई है, जो इसे अपने सेगमेंट में खास बनाती है।
Tata Tiago EV की कीमत
कीमत की बात करे तो Tata Tiago EV की शुरुआती कीमत ₹7.99 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत ₹11.14 लाख तक जाती है। यह कार अलग-अलग बजट के हिसाब से वेरिएंट्स में अवेलेबल है, जिससे हर कोई अपनी पसंद के अकॉर्डिंग मॉडल चुन सकता है।
Tata Tiago EV के वेरिएंट्स और उनकी कीमत
वैरिएंट्स की बात करे तो Tiago EV चार अलग-अलग वेरिएंट्स में आती है। XE Medium Range वेरिएंट की कीमत ₹7.99 लाख है, जबकि XT Medium Range ₹8.99 लाख में मिलती है। अगर आपको ज्यादा रेंज चाहिए, तो XT Long Range ₹10.14 लाख में और XZ Plus Tech LUX Long Range ₹11.14 लाख में अवेलेबल है।
Tata Tiago EV के फीचर्स
फीचर्स की बात करे तो इस कार में आपको कई एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं, जो इसे औरों से अलग बनाते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल एयरबैग्स, ABS और EBD जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कम्फर्ट के लिए क्रूज कंट्रोल, रेन-सेंसिंग वाइपर्स और प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
Tata Tiago EV की बैटरी और रेंज
Tiago EV में दो बैटरी ऑप्शन दिए गए हैं – 19.2 kWh और 24 kWh। 19.2 kWh वाली बैटरी 223 km की रेंज देती है, जबकि 24 kWh वाली बैटरी 293 km तक चलती है। ARAI के अकॉर्डिंग, इसकी रेंज 258 km है, लेकिन यूजर्स का कहना है कि यह रियल वर्ल्ड में 243 km तक चलती है।
Tata Tiago EV की चार्जिंग
अगर आप फास्ट चार्जिंग का इस्तेमाल करते हैं, तो यह कार 0-80% तक सिर्फ 60 मिनट में चार्ज हो जाती है। वहीं, नॉर्मल चार्जिंग में इसे पूरा चार्ज होने में करीब 9 घंटे लगते हैं।
Tata Tiago EV के कलर ऑप्शन
इस कार को आप कई अट्रैक्टिव रंगों में खरीद सकते हैं, जिनमें Daytona Grey, Pristine White, Chill Lime with Black Roof, Teal Blue, Arizona Blue और Supernova Copper शामिल हैं।
Tata Tiago EV के फायदे और नुकसान
Tiago EV के कई फायदे हैं, जैसे कि यह शहर के लिए परफेक्ट साइज की है, इसकी रनिंग कॉस्ट कम है और इसमें अच्छी फीचर लिस्ट दी गई है। हालांकि, इसकी हाईवे पर रेंज थोड़ी कम है और टॉप मॉडल की कीमत कुछ ज्यादा हो सकती है।