Volkswagen Polo भारतीय कार बाजार का एक ऐसा नाम रहा है जिसने अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी, बेहतरीन परफॉरमेंस और स्टाइलिश डिजाइन के दम पर लाखों कस्टमर्स का दिल जीता। जबकि, BS6 नॉर्म्स और बदलते बाजार के चलते वोक्सवैगन ने इस पॉपुलर हैचबैक को डिस्कंटिन्यू कर दिया था। लेकिन अब सवाल यह है कि क्या 2025 में हमें Volkswagen Polo का नया वर्जन देखने को मिलेगा?
Volkswagen Polo की हिस्ट्री
भारत में Volkswagen Polo ने 12 सालों तक अपनी छाप छोड़ी। इसकी जर्मन इंजीनियरिंग, सॉलिड बिल्ड क्वालिटी और बेहतरीन ड्राइविंग डायनामिक्स ने इसे कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट में एक अलग पहचान दिलाई। पोलो ने न सिर्फ शहरी ड्राइवर्स को अत्त्रक्ट किया, बल्कि परफॉरमेंस एन्थूजियास्ट्स के बीच भी इसकी एक अलग फैन फॉलोइंग रही। जबकि, समय के साथ बदलते इमिशन नॉर्म्स और कम्पटीशन के कारण इसे बंद कर दिया गया। लेकिन क्या 2025 में यह हैचबैक नए अवतार में वापस आएगा?
Volkswagen Polo 2025 के पॉसिबल फीचर्स
अगर Volkswagen Polo 2025 में वापसी करता है, तो हमें कई नए और अपग्रेडेड फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसका डिजाइन और भी मॉडर्न हो सकता है, जिसमें LED हेडलाइट्स, बोल्ड ग्रिल और स्पोर्टी बंपर शामिल होंगे। इंटीरियर में टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस कनेक्टिविटी ऑप्शन्स मिल सकते हैं।
सेफ्टी के मामले में इसमें मल्टीपल एयरबैग्स, ABS, ESC और रिवर्स कैमरा जैसी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। इंजन के ऑप्शंस में 1.0L TSI पेट्रोल और 1.5L TDI डीजल इंजन शामिल हो सकते हैं, जो बेहतर माइलेज और परफॉरमेंस प्रोवाइड करेंगे।
Volkswagen Polo 2025 की पॉसिबल प्राइस
अगर Volkswagen Polo 2025 में लॉन्च होता है, तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹8 लाख से ₹12 लाख तक हो सकती है। यह कीमत इसके फीचर्स और कॉम्पिटिशन को ध्यान में रखते हुए तय की जाएगी। अगर हम कीमत की बात करे तो पोलो ट्रेंडलाइन वेरिएंट की कीमत लगभग ₹8 लाख, पोलो कम्फर्टलाइन वेरिएंट की कीमत ₹9.5 लाख और पोलो GT TSI वेरिएंट की कीमत ₹12 लाख तक हो सकती है।
यूज़्ड Volkswagen Polo बाजार में अवेलेबल ऑप्शंस
अगर आप नया पोलो खरीदने की कंडीशन में नहीं हैं, तो यूज़्ड कार मार्केट में भी कई अच्छे ऑप्शंस अवेलेबल हैं। 2022 मॉडल का पोलो GT TSI लगभग ₹8.75 लाख में मिल सकता है, जिसने 70,000 किमी का सफर तय किया हो। वहीं, 2020 मॉडल का पोलो 1.0 MPI ₹5.75 लाख के आसपास में अवेलेबल है, जिसने 1,14,000 किमी चलाई हो। 2021 मॉडल का पोलो GT TSI ₹9.5 लाख तक में मिल सकता है, जिसका ओडोमीटर 31,000 किमी दिखा रहा हो।