Aadhaar Card Update: आजकल आधार कार्ड (Aadhaar Card) हर सरकारी और गैर-सरकारी काम में सबसे ज़रूरी दस्तावेज़ बन गया है। बैंक खाता खुलवाना हो या किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो, हर जगह आधार अनिवार्य है। लेकिन अगर आपके आधार में कोई गलती हो गई है, तो इसे ठीक कराने के कुछ नियम हैं। UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने हर जानकारी को अपडेट करने की एक सीमा तय की है। तो आइए जानते हैं कि आप नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग और मोबाइल नंबर को कितनी बार अपडेट कर सकते हैं। यह जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।
नाम बदलने के नियम
अगर आपके आधार कार्ड में नाम गलत छप गया है या शादी के बाद आप अपना सरनेम बदलना चाहते हैं, तो आप इसे केवल दो बार ही बदल सकते हैं। इसके लिए आपको पैन कार्ड, पासपोर्ट या विवाह प्रमाण पत्र जैसे वैलिड डॉक्यूमेंट्स देने होंगे। इसलिए, नाम अपडेट करते समय सावधानी बरतें।
जन्मतिथि में बदलाव
UIDAI आपको अपनी जन्मतिथि (Date of Birth) केवल एक बार बदलने की अनुमति देता है। अगर आपके आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत छप गई है, तो इसे ठीक कराने के लिए आपको जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल सर्टिफिकेट जैसे प्रमाण देने होंगे। एक बार सुधार हो जाने के बाद, DOB को दोबारा नहीं बदला जा सकता है। इसलिए, पहली बार में ही सही जानकारी दें।
पता बदलना
अगर आप किसी नए शहर में शिफ्ट हो गए हैं या किराए के मकान में रहते हैं, तो आपको आधार कार्ड में पता बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है। अच्छी बात यह है कि आप पता जितनी बार चाहें उतनी बार बदल सकते हैं। इसके लिए बिजली बिल, पानी बिल या किराया समझौता जैसे डॉक्यूमेंट्स ज़रूरी होते हैं। आप यह अपडेट ऑनलाइन या आधार सेवा केंद्र पर जाकर करवा सकते हैं। यह सुविधा उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो अक्सर बदलते रहते हैं।
लिंग में बदलाव
अगर आपके आधार में लिंग (पुरुष/महिला/ट्रांसजेंडर) गलत दर्ज हो गया है, तो आप इसे केवल एक बार बदल सकते हैं। इस बदलाव के लिए आपको प्रमाण देना होगा और एक बार अपडेट होने के बाद, आपको दूसरा मौका नहीं मिलेगा। इसलिए, लिंग की जानकारी देते समय विशेष ध्यान दें।
मोबाइल नंबर बदलना
आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना बहुत ज़रूरी है क्योंकि यह OTP आधारित सेवाओं के लिए अति आवश्यक है। अच्छी बात यह है कि आप मोबाइल नंबर जितनी बार चाहें उतनी बार बदल सकते हैं। लेकिन यह अपडेट केवल आधार सेवा केंद्र पर जाकर ही किया जा सकता है। आप अपने सुविधानुसार कभी भी आधार सेवा केंद्र पर जाकर अपना मोबाइल नंबर अपडेट करा सकते हैं।
अपडेट के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स
सभी अपडेट के लिए वैलिड डॉक्यूमेंट्स अनिवार्य हैं। कुछ मामलों में ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स भी दिखाने पड़ सकते हैं। अपडेट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है। इसलिए, जब भी आप कोई अपडेट कराने जाएं, तो ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट ज़रूर चेक कर लें ताकि आपको किसी परेशानी कासामना न करना पड़े।