Gold Price: दिल्ली, पटना, मुंबई में सोने के रेट आसमान पर, देखें आज का अपडेट

शादी के सीजन में सोना और चांदी की मांग तेजी से बढ़ती है। अगर आप भी गहने बनवाने की सोच रहे हैं, तो आपको सोने के नवीनतम भाव ज़रूर पता होने चाहिए। टैक्स और एक्साइज ड्यूटी के कारण सोने और चांदी की कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं। आज भी सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। तो, अगर आप सोना खरीदने या बेचने की योजना बना रहे हैं, तो यह ताज़ा जानकारी आपके लिए बेहद ज़रूरी है।

जानिये 22 और 24 कैरेट का आज का भाव

झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम ₹88,950 दर्ज की गई है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम ₹93,400 बनी हुई है। जबकि, चांदी ₹1,08,000 प्रति किलोग्राम पर बिक रही है!।यह बदलाव रांची के ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण है।

देशभर में सोने के भाव छू रहे हैं आसमान

हालांकि, इन दिनों भारत में सोना अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर चल रहा है। वर्तमान में, 24 कैरेट सोना देश के सभी शहरों में ₹95 हज़ार प्रति 10 ग्राम के पार ट्रेंड कर रहा ह। वहीं, 22 कैरेट सोना ₹87 हज़ार प्रति 10 ग्राम से ऊपर है। यह उछाल सोने में निवेश करने वालों के लिए एक अच्छी खबर हो सकती है।

दिल्ली से पटना तक, जानिये आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट

आइये जानते हैं देश के कुछ प्रमुख शहरों में आज 22 और 24 कैरेट सोने के भाव:

शहर                  24 कैरेट सोना        22 कैरेट सोना
दिल्ली                      95,280                87,350
मुंबई                        95,130                 87,200
कोलकाता                95,130                 87,200
लखनऊ                   95,280                87,350
जयपुर                      95,280                87,350
पटना                        95,130                87,200
हैदराबाद                  95,130                87,200
गुरुग्राम                    95,280                87,350

Leave a Comment