Gold Price: सोने (Gold) और चाँदी (Silver) की क़ीमतें रोज़ बदलती रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से सोने के दाम लगातार आसमान छू रहे थे, लेकिन आज 19 जून 2025 को इसमें हल्की गिरावट दर्ज की गई है. सोने के साथ-साथ चाँदी की क़ीमतों में भी नरमी आई है। आज बाज़ार खुलने पर 10 ग्राम सोना ₹98,768 पर था, जबकि चाँदी ₹107,343 प्रति किलोग्राम पर खुली. जीएसटी (GST) सहित बात करें तो, 24 कैरेट सोना ₹1,01,988 प्रति 10 ग्राम के पार चला गया है, और चाँदी ₹1,12,836 प्रति किलोग्राम पर है।

सोना हुआ महंगा, ख़रीदना सपना जैसा

आजकल ज़्यादातर शहरों में सोने की क़ीमत एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चल रही है। ऐसे में आम लोगों के लिए सोने के गहने बनवाना किसी सपने से कम नहीं लगता। भारतीय महिलाएँ ख़ास तौर पर सोने के गहनों की शौकीन होती हैं, लेकिन जब से सोने के दाम बढ़े हैं, महिलाओं ने भी सोने के गहने बनवाना कम कर दिया है।

अगर आप सोना ख़रीदने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले मौजूदा सोने की क़ीमत जानना बहुत ज़रूरी है. इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (India Bullion and Jewellers Association – IBJA) ने 19 जून की सोने की क़ीमतें जारी कर दी हैं. कृपया ध्यान दें कि IBJA द्वारा जारी की गई क़ीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होता है।

आज सोने-चाँदी के दामों में गिरावट

जीएसटी के बिना क़ीमतों की बात करें, तो आज सोने की क़ीमत बुधवार के बंद भाव (Closing Price) की तुलना में ₹686 की गिरावट के साथ ₹98,768 प्रति 10 ग्राम पर खुली है। वहीं, चाँदी की क़ीमत में आज ₹2,069 तक की कमी आई है. IBJA दिन में दो बार सोने की क़ीमत जारी करता है – एक बार दोपहर में और फिर शाम 5 बजे के आस-पास। यह दैनिक उतार-चढ़ाव निवेशकों और ख़रीदारों दोनों के लिए महत्वपूर्ण है।

आज सोने का ताज़ा भाव क्या है

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज 19 जून 2025 को विभिन्न शुद्धता वाले सोने और चाँदी की क़ीमतें इस प्रकार हैं:-

शुद्धता का प्रकार                               प्रति 10 ग्राम सोने का भाव (बिना GST)

999 शुद्धता (24 कैरेट सोना)                        ₹98,768
995 शुद्धता (24 कैरेट सोना)                        ₹98,373
916 शुद्धता (22 कैरेट सोना)                        ₹90,471
750 शुद्धता (18 कैरेट सोना)                        ₹74,076
585 शुद्धता (14 कैरेट सोना)                        ₹57,779

चाँदी की आज की ताज़ा क़ीमत 999 शुद्धता के अनुसार, आज 19 जून 2025 को ₹1,07,343 हैं.