Petrol Price: भारत में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों पर राहत के संकेत, SMS से तुरंत पाएं जानकारी

Petrol Price: ग्लोबल स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में हो रही घट-बढ़ ने आम आदमी के चेहरे पर उम्मीद की एक नई किरण जगाई है। आने वाले दिनों में भारत में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में गिरावट की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें लंबे समय से स्थिर बनी हुई हैं।

कुछ शहरों में पेट्रोल अभी भी तीन अंकों में बिक रहा है, जबकि डीज़ल ₹90 के पार है। तो, अगर आप भी पेट्रोल या डीज़ल खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले एक लीटर का ताज़ा भाव ज़रूर जान लें। इस लेख में हम आपको दिल्ली समेत कुछ प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों के बारे में विस्तार से बताएंगे, जिससे आपकी सारी कंफ्यूजन दूर हो जाएगी।

जानिये आपके शहर में पेट्रोल-डीज़ल का रेट

देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत ₹94.72 प्रति लीटर है, जबकि डीज़ल ₹87.62 प्रति लीटर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में डीज़ल का भाव ₹89.97 प्रति लीटर से लेकर ₹103.44 तक देखा जा रहा है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल ₹103.94 प्रति लीटर और डीज़ल ₹90.76 प्रति लीटर पर बिक रहा है।

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पेट्रोल का दाम ₹100.85 प्रति लीटर है, जबकि डीज़ल ₹92.44 प्रति लीटर पर ट्रेंड कर रहा है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पेट्रोल ₹102.86 और डीज़ल ₹91.02 प्रति लीटर पर बिक रहा है और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल ₹94.65 और डीज़ल ₹87.76 प्रति लीटर पर दर्ज किया गया है। यह कीमतें आज सुबह के अपडेट के अनुसार हैं।

बस एक SMS से मिलेगी पूरी जानकारी

अगर आप पेट्रोल और डीज़ल खरीदने से पहले इनकी कीमतों की जानकारी पाना चाहते हैं, तो यह बहुत आसान है। इसके लिए आपको इंडियन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाने की ज़रूरत नहीं है। आप बस एक SMS भेजकर अपने शहर का ताज़ा भाव जान सकते हैं।

अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर SMS भेजें। BPCL के ग्राहक RSP लिखकर 9223112222 पर SMS भेज सकते हैं। यह एक त्वरित और सुविधाजनक तरीका है कीमतों की जानकारी पाने का। तो, अगली बार पेट्रोल पंप जाने से पहले एक SMS ज़रूर कर लें।

Leave a Comment