Samsung Galaxy A56 : क्या आप भी Samsung Galaxy A56 स्मार्टफोन का यूज करते हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। कंपनी ने इस फोन में नए फीचर को अपडेट किया है। इसमें डिवाइस के लिए आप साइड-बटन को लॉंग प्रेस करके जेमिनी AI को लॉन्च कर सकते हैं।

Samsung Galaxy A56 स्मार्टफोन को इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। Samsung कंपनी ने Galaxy S25 सीरीज के कुछ जरूरी फीचर को Galaxy A56 स्मार्टफोन के लिए रोलआउट किया है। आइए इस ने फीचर के बारे में जानते हैं:

Samsung Galaxy A56 स्मार्टफोन में कौन-सा नया फीचर मिला

Samsung Galaxy A56 स्मार्टफोन में कंपनी ने नए सॉफ्टवेयर अपडेट रोल आउट किया है। इस नए अपडेट में इस फोन को गूगल जेमिनी इन्टीग्रेशन दिया जा रहा है। अब यूजर इस फोन में साइड बटन का प्रयोग करके इस AI असिस्टेंट को लॉन्च कर सकते हैं।

OneUI 7 के साथ किया गया था लॉन्च

इसी साल मार्च में कंपनी ने इस फोन को लॉन्च किया था। इस फोन को Android 15 पर आधारित OneUI 7  के साथ लॉन्च हुआ था। इस फोन में जेमिनी के लिए साइड-बटन एक्सेस मिसिंग थी। इस फोन को यूज करने वाले बिक्सबी या फिर अदर असिस्टेंट्स को सेटिंग्स में दिए गए एडवांस फीचर ऑप्शन में मिले हुए साइड बटन से चुन सकते हैं।

Samsung Galaxy A56
Samsung Galaxy A56

सारे Galaxy A56 में मिलेगी

हाल ही में कंपनी ने इस अपडेट को यूरोप से रोलआउट करना शुरू कर दिया है। यह फीचर ग्लोबल यूजर्स के लिए आया है। यह आराम से Galaxy A56 डिवाइसेज तक पहुँच जाएगी। इसके अलावा इस फोन के सेटिंग्स में दिए गए सॉफ्टवेयर अपडेट सेक्शन में जाकर यूजर्स इस अपडेट को डाउनलोड, चेक और इन्स्टॉल कर सकते हैं।

Samsung Galaxy A56 स्मार्टफोन के फीचर

Samsung Galaxy A56 स्मार्टफोन में 6.7 इंच की फुल HD डिस्प्ले मिलती है जिसमें 1080x 340 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इस फोन में 12GB RAM और 256GB स्टॉरिज मिलती है और 1580 चिपसेट भी मिलता है। इस फोन के डिस्प्ले में 1900 निट्स पीक ब्राइट्निस मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड ऐंगल और एक 5MP का मैक्रो लेंस मिलता है। Samsung Galaxy A56 स्मार्टफोन में 5000 mAh की दमदार बैटरी मिलती है।