Oukitel WP55 Pro : मार्केट में अधिक क्षमता वाली बैटरी के साथ एक नया फोन लॉन्च हो गया है, जिसे Oukitel कंपनी ने लॉन्च किया है। इस कंपनी के फोन में 11000mAh की बैटरी और 108MP कैमरा मिला है।

Oukitel WP55 Pro

आजकल स्मार्टफोन मार्केट में एक से बढ़कर एक फोन लॉन्च हो रहे हैं और इसी दौरान एक नई कंपनी ने भी अपना एक पावरफुल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Oukitel WP55 Pro स्मार्टफोन है। इस कंपनी ने तो गजब का रिकॉर्ड बना दिया है, इसने 11000mAh की बैटरी लॉन्च की है, जिसका नाम Oukitel WP55 Pro स्मार्टफोन है। ये एक रग्ड फोन है कठिन परिस्थिति में इस फोन के टूटने या खराब होने डर भी नहीं होता है। आइए Oukitel WP55 Pro स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं:

Oukitel WP55 Pro स्मार्टफोन की कीमत 

Oukitel के WP55 Pro स्मार्टफोन UK में 329 यूरो (लगभग 38,198 रुपये) कीमत में लॉन्च हुआ है। एस फोन को Amazon UK पर बेचा जाएगा। यह कंपनी भारत में फोन नहीं लॉन्च करती है लेकिन दूसरे ब्रैंड्स अब 7000mAh वाले फोन लाने लगे हैं।

Oukitel WP55 Pro स्मार्टफोन में स्पेसिफिकेशन 

Oukitel WP55 Pro स्मार्टफोन में 6.58 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिला है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1080×2408 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है। इस फोन में MediaTek Dimensity प्रोसेसर मिला है, जो 6nm प्रोसेसर पर बना है। इसमें 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है। इस फोन के RAM को डायनामिक मेमोरी एलोकेशन से 48GB तक बढ़ाने का ऑप्शन मिलता है। Oukitel WP55 Pro स्मार्टफोन Android 15 पर रन करता है। इस फोन में सबसे बड़ा हाइलाइट ये है की इसमें 11,000 mAh की बैटरी मिलती है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

Oukitel WP55 Pro

फ़ोटोग्राफी के लिए इस फोन में 108MP मेन कैमरा, 8MP का नाइट विजन कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फ़ी के लिए इस फोन में 32MP फ्रन्ट कैमरा मिलता है। इस फोन में IP68 और IP69K रेटिंग मिलती है। इस फोन में MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन मिलता है। इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिन्ट सेंसर और NFC सपोर्ट तथा 15.3mm की मोटाई मिलती है।