Apple WWDC 2025 : Apple कंपनी की ओर से संभवतः iOS का एक बड़ा सा रिडीजाइन (संभवतः iOS 26 नाम से) घोषित होने वाला है। इस इवेंट को रात 10:30 बजे से शुरू किया जाएगा तथा कंपनी के सभी प्लेटफार्मों पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।

Apple डिवाइस के फैंस के लिए एक खुशखबरी है! 9 जून को रात 10:30 बजे WWDC इवेंट लाइव हुआ है। इस इवेंट कई सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं। CEO टिम कुक के पिटारे की ओर से बहुत कुछ नया मिल सकता है। वैसे इसमें अल्ट्रा-थिन iPhone 17 Air को भी लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही इसमें AirPods के लिए अपग्रेड्स की झलक मिलने की भी संभावना है। आइए आगे हम जानते हैं की Apple के इस इवेंट में कौन-सी चार चीजें मिल सकती हैं:

Apple WWDC

1- iOS 26

इस इवेंट में iOS 26 को लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डिवाइस में एक विजुअल रिडीजाइन मिलेगा, जो Apple Vision Pro की एस्थेटिक्स से प्रेरित होगा। फैंस को एक अधिक ट्रांसलूसेंट “ग्लास” लुक, नरम तथा गोल किनारे वाले एलीमेंट्स, साथ ही नए ऐप आइकन्स और दुबारा डिजाइन हुए टूलबार्स की उम्मीद करनी चाहिए। इस यूनिफाइड डिजाइन लैंग्वेज को Apple के पूरे इकोसिस्टम में फैलाई जाएगी। इसमें iPhones, iPads और CarPlay शामिल हैं।

इसके अलावा iOS 26 में भी कई फीचर्स मिलने की उम्मीद हैं। इसके मैसेजेस ऐप में एक खास अपग्रेड मिलेगा। साथ ही एप्पल एक प्री-इन्स्टॉल्ड प्रीव्यू ऐप भी घोषित कर सकता है, जो एक PDF मैनेजमेंट के लिए होगा जिसमें Games भी हो सकता है।

2- AI अपग्रेडस

iOS 26 में एक बड़ा रोल मिलने की उम्मीद है। इसमें AI-पॉवर्ड बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम iPhone की बैटरी लाइफ को ऑप्टिमाइज कर सकता है। ये रियल-टाइम ट्रांसलेशन Translate ऐप के द्वारा परे हो सकता है। इसमें एक्सेसिबिलिटी एंहॉसमेंट भी हैं।

3- iPhone 17 Air टीजर

आधिकारिक लॉन्च सितंबर में होने वाली है। Apple iPhone 17 Air की एक झलक दिखाई जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक, iPhone 17 Air की डिजाइन को एक बार फिर परिभाषित कर सकता है। इसकी मोटाई 5.5mm और वजन सिर्फ 146 ग्राम होगा।  \

4- AirPods

AirPods में भी जरूरी अपग्रेड मिलने की संभावना है। इसमें एक नए फीचर “ऑटोमैटिक स्लिप डिटेक्शन” को विकसित किया जा रहा है। इसमेंनए हेड जेस्चर भी मिल सकता है, जो AirPods के हैंड्स-फ्री कंट्रोल को और भी बढ़ा पाएंगे। अन्य इसके सभी अपग्रेडस में कैमरा नियंत्रण शामिल हैं, जिसके द्वारा AirPods स्टैम पर क्लिक करके iPad या iPhone कैमरा को ट्रिगर किया जा सकता है।