OnePlus Nord 5 : OnePlus का नया स्मार्टफोन Nord 5 जल्द ही लॉन्च होने वाला है। जो भी यूजर्स मिड-रेंज सेगमेंट में एक बेहतरीन फोन की तलाश कर रहें ये उनके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। ये फोन दमदार चिपसेट, बड़ी बैटरी, लेटेस्ट Android 15 सपोर्ट और फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा।
टेक ब्रैंड OnePlus अगले महीने अपना नया स्मार्टफोन Nord 5 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस शानदार फोन से रिलेटेड कई सारी खबरें सामने आई हैं। हाल ही में इस फोन को भारतीय वैरिएन्ट Geekbench बेंचमार्किंग पर देखा गया है। जिसमें इस फोन के प्रोसेसर, रैम, OS और परफ़ोर्मेंस स्कोर का खुलासा हुआ है।
इस Geekbench पर OnePlus के जिस फोन को टेस्ट किया गया है, उनका मॉडल नंबर CPH2707 है, जिन्हे OnePlus Nord 5 से जोड़ा जा रहा है। लिस्टिंग के मुताबिक, इस फोन में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर मिलते हैं, जो 3.01 GHz पर रन करते हैं। यह एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर चिपसेट हैं, जिनमे तीन कोर 2.02 GHz, चार कोर 2.80 GHz और एक कोर 3.01 GHz पर क्लॉक किए गए हैं।
इस स्मार्टफोन में 12GB रैम मिलेगा और यह Android 15 पर रन करेगा। बात करें परफ़ोर्मेंस की तो Geekbench पर सिंगल-कोर में 1977 और मल्टी कोर में 5090 स्कोर मिला है।
मिलेगी पावरफुल बैटरी
इस फोन को पहले भी कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा जा चुका है। ये ग्लोबल वेरिएन्ट CPH2709, UAE की TDRA साइट पर लिस्ट हो चुका है। साथ ही GCF, IMDA और TUV Rheinland जैसे प्लेटफॉर्म पर भी ये पास हो चुका है। TUV लिस्टिंग के अनुसार, इस फोन में 6650 mAh बड़ी बैटरी मिलेगी, जो 80W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।
अगले महीने आ सकता है फोन
लिक्स के अनुसार, OnePlus Nord 5 फोन को Nord CE 5 के साथ 8 जुलाई, 2025 में लॉन्च हो सकता है। इंडियन और ग्लोबल वेरिएन्ट पर अलग-अलग मॉडल नंबर लीक हुए हैं- Nord 5 के लिए CPH2707 (इंडिया) और CPH2709 (ग्लोबल), वहीं, Nord CE 5 के लिए CPH2717 (इंडिया) और CPH2719 (ग्लोबल) का खुलासा हुआ है।
Ace 5 Ultra का रीब्रैंड
रिपोर्ट में दावा किया गया है की भारत में पेश होने वाले OnePlus Nord 5 वैसे तो Ace 5 Ultra का रीब्रांडेड वर्जन हो हो सकता है। वैसे चीन में हुए लॉन्च Ace 5 Ultra में MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट मिला है। वहीं, इंडियन मार्केट में Snapdragon मिलने की बात कही जा रही हैं।
Ace 5 Ultra में फीचर्स
Ace 5 Ultra में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 1400nits पीक ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलते हैं। इस फोन में 6700 mAh बैटरी मिलती है जो 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इस फोन के बैक पैनल पर 50MP+8MP डुअल रियर कैमरा मिलता है।