Oppo Pad SE : Oppo Pad SE जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। ये BIS पर लिस्ट हो चुका है। इस लिस्टिंग के मुताबिक ये जल्द ही भारत में पेश हो सकता है। Oppo Pad SE 11 इंच डिस्प्ले और 9340 mAh बैटरी से लैस है।
Oppo कंपनी ने इसी महीने चीन में अपना नया पैड लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Oppo Pad SE हैं। अब ये पैड जल्द ही भारत में भी लॉन्च हो सकता है। टिप्सटर सुधांसू के मुताबिक, BIS यानी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैन्डर्ड पर Oppo Pad SE लिस्ट हो गया है। टिप्सटर की ओर से X पोस्ट में पता चल की भारत में यह पैड LPDDR4x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आएगा। कंपनी इसमें 11 इंच की LCD पैनल देनें वाली है, जो 1920 x 1200 पिक्सल रेजोलुशन के साथ आएगा। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा।
इस पैड के फ्रन्ट और बैक में 8MP का धांसू कैमरा मिलेगा। साथ इसमें 9340 mAh की बैटरी मिलेगी जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी ।
चीन में इन जबरदस्त फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ
Oppo Pad SE में 11 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले मिलता है जो 1920 x 1200 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है। इस डिस्प्ले में 90Hz रिफ्रेश रेट और 500 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। Oppo Pad SE दो वैरिएन्ट 6GB + 128GB और 8GB + 256GB में आता है। इस पैड में हीलियो G100 मिला है।
कैमरा की बात करें तो Oppo Pad SE में 5MP प्राइमरी कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फ़ी के लिए इस फोन में 5MP का फ्रन्ट कैमरा मिलता है। इस पैड में 9340 mAh की बैटरी मिलती है जो 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इस पैड में Android 15 पर बेस्ड Colour 15.0.1 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस पैड में Wi-Fi 802. 11 ac (2.4 Ghz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.4 और USB type-C पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। Oppo Pad SE में चीन में ये पैड दो कलर ऑप्शन- स्टारलाइट और नाइट ब्लू में आता है।