Realme Neo 7 Turbo : Realme कंपनी की ओर से Neo 7 सीरीज की नई स्मार्टफोन Realme Neo 7 Turbo लॉन्च होने वाली है। कंपनी की वाइस प्रेसीडेंट Chase Xu के वीबो पोस्ट से अनुमान लगाया जा रहा की Neo 7 Turbo का एक ट्रांसपैरेंट एडीशन भी आ सकता है।

Realme कंपनी की ओर से Neo 7 सीरीज की नई स्मार्टफोन लॉन्च होने वाली है जिसका नाम Realme Neo 7 Turbo स्मार्टफोन हैं। चीन में इस महीने के आखिरी में इस फोन की एंट्री होगी। कंपनी के एक अपकमिंग फोन को चीन की 3C सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। इसमें डिवाइस की जानकारी भी मिली है। 3C सर्टिफिकेशन के मुताबिक, इस फोन का मॉडल नंबर RMX5062 है। इस फोन को सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर 100W के चार्जर के साथ देखा गया है। ऐसा बताया जा रह की ये फोन Realme Neo 7 Turbo ही है।

Realme Neo 7 Turbo की स्पेसिफिकेशन और फीचर्स 

Realme Neo 7 Turbo में 6.78 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलती है जिसमें 1.5K रिजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलती है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेंसर मिल सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन में डाइमेंसिटी  9400+ चिपसेट के साथ आ सकती है। इस फोन में 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलटी है।  हाल ही मेंमें मिली एक टीज के मुताबिक, इस फोन में 7000 mAh तक की बैटरी मिल सकती है जिसमें 120W की वायर्ड चार्जिंग मिलेगी।

Realme Neo 7 Turbo

अगर OS की जानकारी दें तो यह डिवाइस Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6 कस्टम स्किन से लैस हो सकता है। अगर फ़ोटोग्राफी की बात करें तो इस फोन में LED फ़्लैश के साथ तीन कैमरे भी मिल सकते हैं। इस फोन में 50 MP का मेन लैंस, 50 MP का टेलीफ़ोटो लेंस और 8 MP का अल्ट्रावाइड एंगल लैंस मिल सकता है। इसके अलावा, सेल्फ़ी के लिए इस फोन में 16 MP का फ्रन्ट कैमरा भी मिल सकता है। Realme का ये स्मार्टफोन काफी जबरदस्त होने वाला है।