Samsung Galaxy F55 5G : Samsung का Galaxy F55 5G स्मार्टफोन Flipkart पर बम्पर डील में मिल रहा है। इस फोन 2 हजार रुपये के छूट में खरीदा जा सकता है। ये ऑफर इस महीने के लास्ट तक यानी 31 मई तक लाइव रहेगा। Samsung के इस फोन में 45W की फास्ट चार्जिंग और 50MP का सेल्फ़ी कैमरा मिलता है।
अगर आप भी 20 हजार की कीमत में एक बढ़ियाँ सेल्फ़ी कैमरे वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो आपको बता ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म Flipkart तगड़ी डील चल रही है और यह आको Samsung Galaxy F55 5G स्मार्टफोन भी काफी बड़ी छूट के साथ मिल रहा है। आप इस फोन को बेस्ट ऑफर्स के साथ 31 मई तक खरीद सकते हैं। आइए Samsung Galaxy F55 5G स्मार्टफोन की छूट और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं :
Samsung Galaxy F55 5G स्मार्टफोन पर छूट
Samsung Galaxy F55 5G स्मार्टफोन में 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत 20,999 रुपये है। अगर कस्टमर इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए SBI Credit Card से पेमेंट करते हैं तो उनको 2 हजार रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं , अगर Flipkart Axis Bank के कार्ड से पेमेंट की जाए तो 5% का कैशबैक मिलेगा। एक्सचेंज ऑफर के तहत इस फोन को 12,700 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy F55 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy F55 5G स्मार्टफोन में 6.7 इंच की फुल HD+ SUPER AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसमें 1080×2400 पिक्सल रिजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 मिलती है।
अगर कैमरे की जानकारी दें तो Samsung Galaxy F55 5G स्मार्टफोन में LED फ़्लैश के साथ तीन कैमरा मिलता है। इस फोन में 50MP मेन लैंस, 5MP अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर मिलता है। इस फोन में 5000 mAh की बैटरी मिलती है, जो 45W की फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। ये फोन Android 14 पर आधारित OneUI 6.1 पर रन करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेंसर भी मिल रहा है। इस फोन में IP67 रेटिंग मिलती है। इस फोन में दमदार साउन्ड के लिए डोल्बी ऐटमॉस भी मिला है।