Samsung Galaxy S25 FE : Samsung कंपनी Galaxy S25 सीरीज के Fan Edition को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा। ऐसा माना जा रहा की Samsung का ये फोन Android 16 पर बेस One UI 8 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ आने वाला है।

Samsung Galaxy S25 FE

हाल ही सैमसंग ने लेटेस्ट Galaxy S25 सीरीज को लॉन्च किया है और अब जल्द ही कंपनी Galaxy S25 सीरीज के Fan Edition यानी Galaxy S25 FE को लॉन्च करेगी। अभी इस स्मार्टफोन के लॉन्चिंग में कुछ महीने और बाकी हैं, लेकिन इस स्मार्टफोन से जुड़ी लीक पहले ही सामने या चुकी हैं। एक रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से संबंधित काम को शुरू कर दिया है।

Samsung Galaxy S25 FE स्मार्टफोन में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट

SamMobile की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung के तरफ से Galaxy S25 FE के लिए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट पर काम चलना शुरू हो गया है। इस डिवाइस को मॉडल नंबर SM-S731U और फर्मवेयर वर्जन S731USQU0AYDH के साथ देखी गई है। यह डिवाइस अमेरिका में अनलॉक्ड वेरिएन्ट है, शुरुआती सॉफ्टवेयर वर्जन को डेवलप किया जा रहा है।

Samsung Galaxy S25 FE

ऐसी उम्मीद है की यह फोन Android 16 पर बेस One UI 8 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ आने वाला। रिपोर्ट से यह भी जानकारी मिली की Galaxy S25 FE स्मार्टफोन लॉन्च होने के बाद 7 साल तक की OS अपडेट भी मिल सकते हैं।

Samsung Galaxy S25 FE स्मार्टफोन की फीचर्स (लीक)

लीक के अनुसार, Samsung Galaxy S25 FE स्मार्टफोन इस बार एक Refined Design के साथ आने वाला। इस डिवाइस का डिजाइन पहले से भी ज्यादा स्लिम और हल्का भी हो सकता है। इसमें कंपनी का Exynos 2400e प्रोसेसर भी देखने को मिल सकता है। अगर बैटरी के बारे में जाने तो इसमें Galaxy S24 FE बैटरी मिल सकती है। यह बैटरी 25W या 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ या सकता है। इसमें 12MP फ्रन्ट कैमरा भी मिल सकता है।