Samsung Galaxy M33 : सैमसंग की ओर से तीन साल वाले पुराने डिवाइस Samsung Galaxy M33 के लिए One UI 7 अपडेट को भारत में रोलआउट कर दिया जा चुका है। ये अपडेट होने के बाद यूजर्स को ढेर सारे नए फीचर्स और परफ़ोर्मेंस में सुधार मिलने वाली है।
सैमसंग कंपनी की ओर से तीन साल वाले पुराने डिवाइस Samsung Galaxy M33 के लिए One UI 7 अपडेट को भारत में रोलआउट कर दिया जा चुका है। यह अपडेट कल यानी 11 जून, 2025 को टेक एक्सपर्ट Tarun Vats (@tarunvats33) के तरफ से X पर ये जानकारी शेयर की गई है, जिसमें बताया गया है की Galaxy M33 के इंडियन यूजर्स को One UI 7 अपडेट मिलने शुरू हो गई हैं। Android 15 पर आधारित इस फोन के नए फीचर्स और परफ़ोर्मेंस में सुधार देखने को मिलने वाली हैं। आइए आगे इस फोन में अपडेट की डिटेल्स और फीचर्स के बारे में जानते हैं:

One UI 7 अपडेट के ये फायदें
One UI 7 अपडेट के द्वारा Samsung कंपनी के मिड-रेंज फोन्स को भी लेटेस्ट सॉफ्टवेयर एक्सपिरियन्स देनें की ओर से एक महत्वपूर्ण कदम है। यह Android 15 पर आधारित अपडेट है। Galaxy M33 अपने यूजर्स के लिए कई सारे नए फीचर्स लेकर आया है। इस फोन में रिवाइज्ड यूजर इंटरफेस, AI फीचर्स और बेहतरीन परफ़ोर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन शामिल हैं। इस महत्वपूर्ण अपडेट में सिक्योरिटी पैच भी शामिल हैं। जो मई, 2025 तक के लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट (33.6.23.2) देते हैं।
अपडेट के बाद दिखेगा ये बदलाव
इस महत्वपूर्ण अपडेट के साथ नोटिफिकेशन पैनल तथा क्विक सेटिंग्स को अलग कर दिया गया है, इससे यूजर्स को नए फोन में कंट्रोल करने में आसानी होगी। इसके अलावा नए AI फीचर्स की सहायता से कैमरा परफ़ोर्मेंस में सुधार कर दिया गया है। Galaxy M33 में पहले से ही शामिल 50MP क्वाड कैमरा सेटअप और भी बढ़ियाँ फ़ोटोज़ लेने में सक्षम है। इस अपडेट के बाद इस डिवाइस की स्पीड और मल्टीटास्किंग क्षमता में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
रोलआउट हो गया शुरू
भारत में Galaxy M33 चलाने वाले यूजर्स के लिए 11 जून, 2025 से One UI 7 अपडेट के लिए रोलआउट शुरू हो गया है। यह अपडेट OTA के द्वारा डिवाइसेज तक पहुँच जाएगा। यूजर्स को अपने फोन के सेटिंग्स में जाकर “Software Update” सेक्शन में अपडेट को चेक किया गया है। इस अपडेट का बिल्ड वर्जन M336BUXXUCFE5 M336BUMCFYE5 / M336BUXXUCFYE6 हैं।
Samsung Galaxy M33 5G में ये फीचर्स मिलेंगे
साल 2022 में Samsung Galaxy M33 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। इस फोन में कंपनी ने 6.6 इंच की FHD+ डिस्प्ले, 6000 mAh बैटरी और Exynos 1280 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 50MP क्वाड कैमरा सेटअप और 5G सपोर्ट जैसे बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं।