Blaupunkt : Blaupunkt की ओर से भारतीय मार्केट में कई सारे नए लेटेस्ट TV लॉन्च किए गए हैं। कंपनी की ओर से 32 इंच, 40 इंच, 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच स्क्रीन साइज वाले प्रीमियम QLED Google Android TV लॉन्च किए गए हैं।

Blaupunkt

घर में थिएटर जैसा मजा लेने के लिए आप भी अगर बड़ी Smart TV खरीदने की सोच रहें तो आप Blaupunkt की ओर से हुई लॉन्च की इन Smart TV को खरीद सकते हैं। कंपनी की ओर से 32 इंच, 40 इंच, 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच स्क्रीन साइज वाले प्रीमियम QLED Google Android TV लॉन्च किए गए हैं। इन TV में 70W की दमदार साउन्ड मिलती है और इसकी प्राइस 10,999 रुपये हैं। आइए इन दमदार मॉडल्स की कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं:

QLED 4K सीरीज

Blaupunkt की लाइनअप में 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच स्क्रीन साइज़ की TV शामिल हैं। इन TV में 4K QLED डिस्प्ले के साथ HDR10 का सपोर्ट मिलता है। वहीं,  55 इंच और 65 इंच के मॉडल में 4 स्पीकर लगे हुए हैं, जिनमें 70W का पावरफुल साउन्ड आउटपुट मिलता है। जबकि, 50 इंच के मॉडल में दओ स्पीकर मिले हैं, जो 50W का पावरफुल साउन्ड आउटपुट देते हैं। इन प्रीमियम मॉडल में डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी डिजिटल प्लस का सपोर्ट मिलता है। इन Smart TV में Netflix, Hotstar और YouTube जैसे ऐप्स प्री-इन्स्टॉल मिलते हैं। इन TV में तीन HDMI और दो USB पोर्ट मिलते हैं।

QLED कॉम्पैक्ट सीरीज

32 इंच और 40 इंच वाले मॉडल में QLED डिस्प्ले और शॉर्प विजुअल मिलता है। ये भी Android TV OS पर रन करता है। ये गूगल प्ले स्टोर, वॉयस सर्च और बिल्ट इन क्रोमकोस्ट जैसे बेहतरीन फीचर्स से लैस है। इस मॉडल में 2 स्पीकर मिलता है, जो 48W साउन्ड आउटपुट देते हैं। इनको टाइटेनियम ग्रे कलर में खरीदा जा सकता है। न Smart TV में Netflix, Hotstar और YouTube जैसे ऐप्स प्री-इन्स्टॉल मिलते हैं।

इतनी है कीमत

32 इंच वाले मॉडल की प्राइस 10,999 रुपये, 40 इंच वाले मॉडल की कीमत 15,499 रुपये, 50 इंच वाले मॉडल की कीमत 27,999 रुपये, 55 इंच वाले मॉडल की कीमत 31,999 रुपये और 65 इंच वाले मॉडल की कीमत 44,999 रुपये है। आप SBI क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रानजैक्शन पर कुल 10% का डिस्काउंट पा सकते हैं।