Sony Bravia Smart TV Launched : Sony कंपनी की ओर से Bravia 2 || सीरीज की 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच की स्क्रीन साइज़ लॉन्च हो गई है। इन TV में X1 4K प्रोसेसर और लाइव कलर टेक्नोलॉजी के साथ खूबसूरत रंग, कंट्रास्ट मिलता है।
Sony कंपनी ने साल 2025 के Bravia TV लाइनअप में नए दमदार Smart TV को लॉन्च कर दिया है। Bravia 2 || को अमेरिका और कनाडा में लॉन्च करने के बाद इसको भारत में भी लॉन्च किया गया है। Bravia 2 || सीरीज की 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच की स्क्रीन साइज़ उपलब्ध है। फिन्हाल कंपनी ने इस सीरीज की मॉडल्स के कीमतों का ही खुलासा किया है। चलिए Sony Bravia Smart TV की कीमतें और इनकी फीचर्स के बारे में जानते हैं:
Sony Bravia 2 || की क्या है कीमत
इस सीरीज 43 इंच मॉडल की कीमत 50,990 रुपये है, 55 इंच मॉडल की कीमत 75,990 रुपये है, 65 इंच मॉडल की कीमत 97,990 रुपये है, 75 इंच मॉडल की कीमत 145,990 रुपये है। अभी 50 इंच मॉडल की कीमत घोषित नहीं हुई है। कस्टमर इन सभी TV को 20 मई से खरीद सकते हैं।
Sony Bravia 2 || स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Bravia 2 || सीरीज की 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच की स्क्रीन साइज़ में उपलब्ध है। इसमें X1 4K प्रोसेसर मिलता है और इसमें लाइव कलर टेक्नोलॉजी के साथ खूबसूरत कलर, कंट्रास्ट और 4K रेजोल्यूशन मिलता है। वॉयस-इनेबल्ड रिमोट से नेविगेशन और Google असिस्टेंट के द्वारा कंटेन्ट सर्च पॉसिबल है। इसमें ऑडिओ के लिए 20W की ओपन बैफल ट्विन स्पीकर्स, Dolby Atmos और DTS:X के साथ इमर्सीव साउन्ड मिलता है। Google TV प्लेटफ़ॉर्म पर बेस यह TV 10,000+ ऐप्स और 700,000+ Movies\ show तक पहुँच दि जाती है। इसमें वॉयस सर्च और Apple AirPlay/HomeKit सपोर्ट से Apple डिवाइसेज को आसान कनेक्टिविटी मिलती है। गेमिंग के लिए इसमें HDMI 2.1 के साथ ALLM और ऑटो HDR टोन मैपिंग PS5 के लिए लो-लेटेंसी और दमदार HDR अनुभव मिलता है।