Samsung Galaxy Z Fold 7: सैमसंग फैंस के लिए एक खुशखबरी है। 9 जुलाई, 2025 को Samsung का मोस्ट अवेटेड Galaxy अनपैक्ड इवेंट होने वाला है। इस फोन की तस्वीरें लीक हो गई हैं। Samsung के इस फोन में तीन अलग-अलग कलर्स मिल सकते हैं।

9 जुलाई, 2025 को Samsung का मोस्ट अवेटेड Galaxy अनपैक्ड इवेंट होने वाला है। इस फोन की तस्वीरें लीक हो गई हैं। इस आकर्षण फोन के बारे में लगातार लिक्स आ रही हैं। इस फोन का नाम Samsung Galaxy Z Fold 7 फोन होगा। साथ ही पॉपुलर टिप्सटर इवान ब्लास की ओर से इस फोन के तस्वीरों को लीक कार दिया है। लीक केव मुताबिक, इस फोन को तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन मिले हैं। आइए जानते हैं ये नया फ़ोल्डेबल फोन दिखने में कैसा होगा:
पिछले मॉडल से होगा पतला
टिप्सटर ब्लास ने अपने सबस्टैक न्यूजलैटर के द्वारा रैंडर्स का एक नया बैच शेयर किया है, इसमे Z Fold 7 के सभी फोल्डेबल ग्लोरी को दिखाया गया है। इन तस्वीरों में ये डिवाइस हर एंगल से दिखाई पड़ती है, जिसमें कॉन्फर्म किया गया है की Samsung Galaxy Z Fold 7 फोन पिछले मॉडल की तुलना में काफी पतला होने वाला है। रेंडर्स में इस फोन को जेट ब्लैक, ब्लू शैडो और एक नया सिल्वर शैडो वेरिएन्ट शामिल हैं। सिल्वर कलर पिछले लीक में शामिल नहीं था।
Galaxy अनपैक्ड 2025 इवेंट में क्या मिल सकता है
ऐसी अफवाह आ रही की स्टैंडर्ड फोल्ड और फ्लिप के अलावा, कंपनी Galaxy Z Fold 7 अल्ट्रा भी डेब्यू हो सकती है। अभी इसका हमें इंतजार करना होगा। बताया जा रहा है की Galaxy Z Fold 7 पहले से और भी अधिक हल्का और बजट फ़्रेंडली होगा। लीक के मुताबिक, इस फोन का वजन करीब 215 ग्राम होगा। इस फोन में एक बड़ा डिस्प्ले मिलेगा। बताया जा रहा की इस फोन में 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले और 8.2 इंच की बड़ी इनर डिस्प्ले मिलेगी। बताया जा रहा की इस इवेंट में Samsung इस स्मार्टफोन के अलावा नए वियरेबल्स भी पेश कार सकती हैं। अफवाह चल रही की Galaxy वॉच 8 सीरीज ज्यादा ही मजबूत होगा, इसमें क्लासिक मॉडल के साथ एक नया Galaxy वॉच अल्ट्रा मॉडल होगा।

Samsung Galaxy Z Fold 7 और फ्लिप 7 की कितनी हो सकती कीमत
डच साइट NieuweMobiel की एक लीक में दावा किया गया है की Samsung Galaxy Z Fold 7 और फ्लिप 7 को कुछ टाइम के लिए रिटेलर की साइट पर दिखाया गया है। Z Fold 7 के 256GB मॉडल की कीमत 2227.71 यूरो से शुरू होने की उम्मीद है। 512GB मॉडल की कीमत 2390.03 यूरो तक बढ़ जाएगी। फ्लिप 7 के 512GB मॉडल की कीमत 1425.51 यूरो होने की उम्मीद है।