Xiaomi Mix Flip 2 : Xiaomi अपना नया लेटेस्ट फोन लॉन्च करने वाला है जिसका नाम Mix Flip 2 फोन है। ग्लोबली ये फोन जुलाई में लॉन्च हो सकती है। लॉन्च से पहले मिली लीक के मुताबिक, Xiaomi Mix Flip 2 स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लैस होगा। इस डिवाइस में 50MP का दो दमदार कैमरा मिलने वाला है।
Xiaomi कंपनी क्लैमशेल डिजाइन का अपना नया लेटेस्ट फ्लिप फोन लॉन्च करने वाला है, जिसका नाम Xiaomi Mix Flip 2 है। डिजिटल चैट स्टेशन के लीक के मुताबिक, ये फोन चीन में जून में ही लॉन्च हो सकता है। इस साल शाओमी एक अकेला फोल्डेबल फोन होगा। लीक में इस फोन के डिजाइन, प्रोसेसर और कैमरा के बारे में सभी जानकारियाँ मिल गई हैं। आइए लीक रिपोर्ट से मिली जानकारियों को जानते हैं:
Xiaomi Mix Flip 2 : संभावित फीचर्स मिल सकते हैं
लीक के मुताबिक, Xiaomi Mix Flip 2 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिल सकता है। पुराने लीक के मुताबिक, इस डिवाइस में 6.85 इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है। इस डिस्प्ले में 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकती है। इस फोन की थिकनेस अनफोल्ड 7.6mm होगी। Xiaomi Mix Flip 2 का वजन 190 ग्राम होगा। इस फोन को पहले से ही 3C ने सर्टिफाइड कर दिया है।
लिस्टिंग के मुताबिक, इसमें 5100 mAh की बैटरी मिलती है और 67W वाट की फास्ट चार्जिंग मिलती है। कंपनी इस फोन में 50W की वायरलेस चार्जिंग ऑफर करने वाली है। अगर कैमरे की बात करे तो इसमें LED फ़्लैश के साथ 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP का मेन कैमरा मिल सकता है। इस फोन में मेन कैमरा OIS के साथ आएगा।