Vivo T4 Ultra : Vivo कंपनी जल्द ही भारत में अपना नया लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जिसका नाम Vivo T4 Ultra है। ये प्रीमियम फीचर्स के साथ आएगा। जिसमें 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 50MP पेरीस्कोप लेंस मिलता है।

Vivo कंपनी भारत में T सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जिसका नाम Vivo T4 Ultra स्मार्टफोन है। इस हैन्ड्सेट को सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। डिजिट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्मार्टफोन मिड रेंज सेगमेंट में प्रीमियम फीचर्स वाले जैसे पेरीस्कोप लेंस और ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। हालांकि, अभी इस फोन के लॉन्च तारीख की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन यह सुनने में आ रहा की अगले महीने ये फोन भारत में लॉन्च हो सकता है। चलिए Vivo T4 Ultra की संभावित कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं:

Vivo T4 Ultra स्मार्टफोन की क्या है लॉन्च डेटा और कीमत 

Vivo T4 Ultra स्मार्टफोन के लॉन्च डेट की घोषणा अभी नहीं हुई है लेकिन एक लीक से पता चल रहा है की भारत में अगले महीने ये फोन आ सकता है। Vivo T4 Ultra स्मार्टफोन की संभावित कीमत 34,000 रुपये के अंतराल में हो सकती हैं।

Vivo T4 Ultra स्मार्टफोन के फीचर्स (लीक)

Vivo T4 Ultra स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। T3 अल्ट्रा में 50MP Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस मिला था। जबकि T4 अल्ट्रा में 50MP Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा और 50MP 3x पेरीस्कोप टेलीफ़ोटो लेंस, 10x टेलीफ़ोटो मैक्रो लेंस और 8 MP अल्ट्रा वाइड सेंसर मिलेगा।

दमदार डिस्प्ले- इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच क्वाड-कर्व्ड pOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसमे 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता। इस फोन के डिस्प्ले में Eye Care सर्टिफिकेशन भी मिलेगा।

सॉफ्टवेयर- Vivo T4 Ultra स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 9300 प्लस चिपसेट मिलने की संभावना है। जिसमें 8GB RAM और FUNTouch OS 15 के साथ आएगा। ये फोन कॉन्फ़िगरेशन गेमिंग और मल्टीटास्किगं के लिए उपयुक्त रहेगा। फिन्हाल, अभी बैटरी और चार्जिंग की जानकारी नहीं मिली है। लेकिन T3 अल्ट्रा में 5000 mAh बैटरी मिली है और 44W और 66W की फास्ट चार्जिंग भी मिलता है।