Jio or Airtel : रिलायंस जियो और एयरटेल दोनों की सेवाएं भारत में उपलब्ध हैं। इन दोनों में तगड़ा मुकाबला देखने को मिलता रहता है। नई रिपोर्ट के मुताबिक, ये जानकारी मिली है की कौन-सी कंपनी किस विषय में बेहतरीन है।

Jio or Airtel

  

भारतीय मार्केट में Jio और Airtel ऐसे दो सबसे बड़े नाम हैं जिनका बड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इन दोनों के बीच 5G कवरेज और स्पीड से संबंधित रेस देखने को मिलती है। Opensignal की तरफ से जून, 2025 में शेयर हुई जारी रिपोर्ट के द्वारा इस रेस को और भी बेहतरीन बना दिया है। रिपोर्ट में बताया गया की Jio की ओर से ढेर सारे कैटेगरिज में Airtel को पीछे छोर दिया गया है। पर Airtel अब भी बेहतर यूजर अनुभव दे रहा है।

Jio की पहली बार स्पीड 100Mbps के पार 

Jio की स्पीड पहली बार 100Mbps आंकड़ा पार करते हुए 106.3Mbps तक पहुँच गई है। ये Airtel की 58.3Mbps स्पीड से लगभग 48Mbps अधिक है। इन मामलों में Vi 21.8Mbps और BSNL सिर्फ 7.3Mbps के साथ ही पीछे है। इसके अलावा Jio की डाउनलोड स्पीड में 17Mbps का सुधार हुआ है। वहीं Airtel की स्पीड में भी 14Mbps की बढ़ोतरी देखि गई है।

Jio or Airtel

Jio का अपलोड स्पीड में दबदबा 

Opensignal के रिपोर्ट के अनुसार, Jio की ओर से इस बार Upload Speed Experience अवॉर्ड अपने नाम कर लिया गया है। यूजर्स को औसतन 9.1Mbps का अपलोड स्पीड मिला है। ये Airtel के 9.0Mbps के मुकाबले बेहतर, लेकिन बढ़त है। जरूरी बात ये है की Jio की ओर से अपलोड स्पीड में 2.7Mbps की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ये Airtel की 2.1Mbps ग्रोथ के मुकाबले अधिक है।

Jio ने Airtel को दि वीडियो एक्सपेरिएन्स में टक्कर 

अब भी Airtel सबसे आगे है लेकिन Jio ने काफी हद तक इस अंतर को कम कर दिया है। अब इन दोनों के बीच में गैप मात्र 0.3 का ही रह गया है। Vi और BSNL ने भी मीट्रिक में थोड़ा सुधार किया है , लेकिन वे भी अब पीछे हैं।