boAt Storm Infinity Plus Launched : क्या आप भी सस्ते कीमत लॉंग बैटरी लाइफ वाली शानदार स्मार्टवॉच खोज रहे तो ब्रांड boAt कंपनी की नई स्मार्टवॉच एक परफेक्ट ऑप्शन बन सकती है। कंपनी ने अपनी नई वॉच boAt Storm Infinity Plus को लॉन्च कर दिया है।
ब्रांड boAt कंपनी ने लॉंग बैटरी लाइफ वाली अपनी शानदार स्मार्टवॉच boAt Storm Infinity Plus को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं है। कंपनी के मुताबिक, यह वॉच एक बार फुल चार्ज हो जाने पर कुल 30 दिनों तक चलती है। इसमें चौकोर डायल है। आइए boAt Storm Infinity Plus की कीमत और इसकी खासियत के बारे में जानते हैं:
boAt Storm Infinity Plus की क्या है खासियत
इस नई वॉच में 1.96 इंच की HD डिस्प्ले मिलती है, जिसमें 480 निट्स ब्राइटनेस मिली है। यह वॉच सूरज की रोशनी में भी शानदार विजिबिलिटी मिलती है। इस वॉच में फास्ट स्क्रीन एक्सेस के लिए वेक जेस्चर और EG नेविगेशन के लिए रोटेटिंग साथ ही रग्ड लुक के लिए नायलॉन स्ट्रैप मिलता है। इस वॉच में कई सारे वॉच फेस मिलता है, जिससे इस वॉच को पर्सनलाइज लुक मिलता है।
फुल चार्ज में कितने दिन तक चलेगी
इसमे बिल्ट-इन-स्पीकर और माइक के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट मिलती है। इस स्मार्टवॉच में 10 कॉन्टैक्ट सेव किए जा सकते हैं। इस स्मार्टवॉच में 680mAh बैटरी मिलती है जो एक बार फुल चार्ज हो जाने पर 30 दिनों तक चलती है। कंपनी के मुताबिक, इस वॉच को फुल चार्ज होने सिर्फ 60 मिनट का समय लगता है।
इसमे मिलने वाले हेल्थ फीचर्स में SpO2, हार्ट रेट, स्लीप और स्ट्रेस ट्रैकिंग के साथ पीरियड ट्रैकिंग और गाइटेड ब्रीडिंग एक्सरसाइज जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस वॉच में 100 से भी ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट मिलता है।
boAt Storm Infinity Plus की क्या है कीमत?
boAt Storm Infinity Plus के सिलिकॉन वेरिएन्ट की कीमत 1,199 रुपये और यह एक्टिव ब्लैक, डीप ब्लू,चेरी ब्लॉसम और कूल ग्रे जैसे कलर्स शामिल है। इस वॉच की नायलॉन स्ट्रैप वेरिएन्ट की कीमत 1,399 रुपये है, जो स्पोर्ट्स व्हाइट और स्पोर्ट्स ब्लैक जैसे कलर्स में आते हैं। इस वॉच को Flipkart से भी खरीदा जा सकता है।