Haier C90 OLED and C95 OLED : Haier की ओर से नई OLED TV रेंज लॉन्च की गई है और यह नई TV C90 OLED और C95 OLED है। Haier की C90 OLED मॉडल 55″, 65″ और 77″ में उपलब्ध है, वहीं C95 OLED मॉडल 55″ और 65″ में उपलब्ध होंगी।
Haier की TV को भारत में काफी पसंद किया जाता है। इसने नई लेटेस्ट C90 OLED और C95 OLED को लॉन्च किया है। इस कंपनी की C90 OLED मॉडल 55″, 65″ और 77″ में उपलब्ध है, वहीं C95 OLED मॉडल 55″ और 65″ में उपलब्ध होंगी। कंपनी ने घरों को ध्यान में रखते हुए इन TV को डिजाइन किया है। जिसमें बेहतरीन प्रीमियम डिजाइन और पिक्चर क्वालिटी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन मिलता है। आइए Haier C90 OLED and C95 OLED की डिजाइन और टेक्नोलॉजी के बारे में जानते हैं :
Haier C90 OLED and C95 OLED की डिजाइन कैसी है ?
डिजाइन की जानकारी दें तो Haier का ये TV बेजल-लेस है और प्रीमियम मेटल स्विवल के साथ आते हैं। जिसकी स्क्रीन को आप अपने तरीके से घूम सकते हैं। ये TV स्टाइलिश के साथ ही दमदार परफ़ोर्मेंस वाली भी हैं। Haier की तरफ से इन TV को भारत में ही मैन्युफैक्चर किया गया है, जो “Make In India” पहल को और भी बेहतरीन बनाता है। ये TV गूगल TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करते हैं, जिसमें हैंड्स-फ्री वाइस कंट्रोल भी मिलता है। इन TV में 3GB RAM + 32GB स्टोरेज, Bluetooth 5.2, Wi-Fi 6 और Chromecast तथा HAICAST जैसे बेहतरीन फीचर्स इस TV को और भी परफेक्ट बनाते हैं।
Haier C90 OLED and C95 में मिली OLED टेक्नोलॉजी
Haier के C90 OLED and C95 मॉडल में मिली OLED टेक्नोलॉजी, जिससे सभी पिक्सेल को रोशनी देने की कैपेसिटी मिलती है। इस टेक्नोलॉजी से ब्लैक शेड्स काफी गहरे और कलर भी काफी जीवंत दिखती हैं। इससे Dolby Vision IQ और HDR 10+ सपोर्ट के साथ इसकी पिक्चर क्वालिटी बेहद शानदार हो जाती हैं। MEMC टेक्नोलॉजी की वजह से फास्ट मूविंग सीन भी बेहतरीन दिखती है।

Haier C90 OLED and C95 OLED का साउन्ड कैसा है ?
बात करें साउन्ड क्वालिटी की तो C90 OLED मॉडल में 65W की साउन्ड आउटपुट मिलती है। वहीं, C95 OLED मॉडल में Harmon Kardon, Dolby Atmos और 2.1 चैनल सिस्टम मिला है, जिसमें एक सिनेमेटिक एक्सपेरिएन्स मिलता है। ये TV गेमर्स के लिए बेहद शानदार है, C95 OLED मॉडल में 144 Hz रिफ्रेश रेट, ALLM और VRR जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं C90 OLED मॉडल में 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ AMD FreeSync Premium भी मिलता है।
Haier C90 OLED and C95 OLED की कीमत क्या है ?
Haier के C90 OLED मॉडल की शुरुआती कीमत 1,29,990 रुपये है और इसके C95 OLED मॉडल की कीमत 1,56,990 रुपये से शुरु होती है। Haier की ये TV ऑफिसियल वेबसाइट, रिटेल स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।