OnePlus Nord CE 5 : OnePlus कंपनी अब अपने नए लेटेस्ट स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है और इस स्मार्टफोन का नाम OnePlus Nord CE 5 है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की लीक सामने आई है।

OnePlus कंपनी का स्मार्टफोन काफी दमदार होता है और इसके फोन सभी को बहुत पसंद आते हैं। कंपनी अब अपना नया लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 5 लॉन्च करने को तैयार है और इसे अब जल्द ही लॉन्च करेगा। इस फोन की स्पेसिफिकेशन लीक हो चुकी है। OnePlus Nord CE 5 स्मार्टफोन को BIS यानी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैन्डर्ड की वेबसाइट पर देखा गया है। आगे OnePlus Nord CE 5 स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं :
कब आएगा OnePlus Nord CE 5
91 मोबाइल्स की रिपोर्ट के मुताबिक, CPH2717 मॉडल नंबर वाला नया लेटेस्ट स्मार्टफोन BIS यानी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैन्डर्ड की वेबसाइट पर देखा गया है। यह स्मार्टफोन CPH2719 मॉडल नंबर से काफी मिलता-जुलता है, जो पहले UAI के TDRA डेटाबेस पर देखा गया है और उम्मीद है की यह भारतीय वेरिएन्ट का ही फोन है।
भारत में कब लॉन्च होगा
यदि BIS पर लिस्ट हुई मॉडल सच में कथित OnePlus Nord CE 5 का भारतीय वेरिएन्ट है तो ऐसी संभावना है की यह फोन भविष्य में भारत में आएगा। पहले वाली एक लीक में दावा था की भारत में यह फोन मई माह में लॉन्च होगा।
स्पेसिफिकेशन क्या होंगे
OnePlus Nord CE 5 स्मार्टफोन में 6.7 इंच की फुल-HD Plus फ्लैट OLED डिस्प्ले के साथ 120 Hz रिफ्रेश रेट होने की जानकारी मिल रही है। उम्मीद है की यह फोन 8GB RAM और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज तथा डाइमेनसिटी 8350 चिपसेट से लैस होगा। इस फोन में 7100 mAh की बैटरी मिल सकती है जिसमें 80W फास्ट चार्जिंग भी मिल सकती है।
इस फोन में 50 MP मेन रियर कैमरा मिल सकता है और ऐसा माना जा रहा की इसमे 60fps तक 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। यह फोन एक रिफ्रेश डिजाइन के साथ आएगा।